28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमबिजनेसकौन हैं फाल्गुनी नायर? जो बनी भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला...

कौन हैं फाल्गुनी नायर? जो बनी भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति

Google News Follow

ब्यूटी स्टार्टअप नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला अरबपति बन गई हैं। आईआईएम  अहमदाबाद से स्नातक करने के बाद कई कंपनियों और बैंकों में फाल्गुनी नायर कई पदों पर कार्य किया है। बता दें कि देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हैं। उनके पास 12.9 अरब डॉलर की संपत्ति है। वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 500 वां नंबर पर हैं।जबकि 50 वर्षीय फाल्गुनी की संपत्ति 6.5 अरब डॉलर हो है और वह देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गई हैं।

 नायका की शानदार लिस्टिंग:  ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों से पता चला है। बुधवार को नायका की शानदार लिस्टिंग हुई। शेयर बाजार ने इस आईपीओ का दिल खोलकर स्वागत किया। दोपहर 12ः53 मिनट पर कंपनी के शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 96.16% प्रीमियम ऊपर 2206 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। जबकि मार्केट कैप भी एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

 नायर ने 2012 में कंपनी की स्थापना की थी:  पूर्व निवेश बैंकर फाल्गुनी नायर ने 2012 में इस कंपनी को स्थापित किया। महिला नेतृत्व वाली यह यूनीकॉर्न अपनी वेबसाइट, ऐप और 80-ओल्ड ब्रिक-और-मोर्टार स्टोर के माध्यम से 4,000 सौंदर्य व पर्सनल केयर और फैशन ब्रांड उपलब्ध कराती है। 1600 से अधिक लोगों की टीम का नेतृत्व करते हुए फाल्गुनी ने एक ब्यूटी और लाइफस्टाइल रिटेल एम्पायर नायका का निर्माण किया है, जो भारत में अपने निजी लेबल सहित 1500 प्लस ब्रांडों के पोर्टफोलियो के साथ भारत के अग्रणी ब्यूटी रिटेलर के रूप में उभरा है।

68 स्टोर्स पर उपलब्ध : यह ऑनलाइन के साथ भारत में 68 स्टोर्स पर उपलब्ध है। नायर के पास दो फैमिली ट्रस्टों और सात अन्य प्रवर्तक संस्थाओं के माध्यम से अपनी कंपनी में हिस्सेदारी है। नायर का बेटा और बेटी भी नायका की यूनिट्स चलाते हैं। आईआईएम अहमदाबाद से स्नातक होने के बाद फाल्गुनी ने एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से अपना करियर शुरू किया। उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक में 18 साल बिताए और कई व्यवसायों को संचालित किया। वह कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक की प्रबंध निदेशक थीं। इसके अलावा कोटक सिक्योरिटीज में निदेशक भी रह चुकी हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें