30 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामापोर्श कार दुर्घटना मामला: आरोपियों ने खून के नमूने कूड़े में फेंके,...

पोर्श कार दुर्घटना मामला: आरोपियों ने खून के नमूने कूड़े में फेंके, दो डॉक्टर गिरफ्तार!

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पुणे के पोर्शे कार हिट एंड रन केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है​|​ पुलिस की मानें तो दो लोगों के ‘कातिल शहजादे’ को बचाने के लिए आरोपी के फैमिली ने शातिर वाला दिमाग लगाया​|​ पुलिस के ​अनुसार​ आरोपी नाबालिग को बचाने के लिए उसके ओरिजनल ब्लड सैंपल को डस्टबिन में फेंक दिया गया था​|​ उसके बाद दूसरे शख्स के सैंपल से इसे रिप्लेस किया गया​|​ सैंपल से छेड़छाड़ करने के लिए डॉक्टरों को पैसे भी दिए गए​|​

पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया कि चूंकि आरोपी किशोर के रक्त के नमूने बदले गए थे, ससून अस्पताल की जांच रिपोर्ट में शराब के बारे में कोई जिक्र नहीं मिला​|​ पुलिस ने दावा किया कि ससून अस्पताल के डॉ. तावरे और डॉ. हालनोर के निर्देश पर किशोर के रक्त के नमूने बदले गए​|​ यही वजह है कि अब पुणे पोर्शे कार कांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है​|​ पुणे क्राइम ब्रांच ने ब्लड सैंपल में हेराफेरी के आरोप में दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है​|​ इन दोनों को नाबालिग आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट में गड़बड़ी करने और सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़ा गया है​|​

पुलिस के​अनुसार​ 19 मई की सुबह पोर्शे कार से 2 लोगों को कुचलकर जान लेने वाले नाबालिग आरोपी को रविवार को मेडिकल टेस्ट के लिए पुणे के ससून सरकारी अस्पताल ले जाया गया था​|​ तभी आरोपी के परिवार वाले भी पहुंच गए​|​ उन्होंने डॉक्टर को पैसों का लालच देकर आरोपी का ब्लड सैंपल बदलवा दिया था​|​

​​पुणे के कल्याणीनगर इलाके में हुए पोर्शे कार हादसे को लेकर अब भी राज्य भर में गुस्से की लहर है​|​ इस घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी पिता और पब मालिक को गिरफ्तार कर लिया है​|​ नाबालिग आरोपी को 5 जून तक बाल सुधार गृह भेज दिया गया है​|​ पुणे पोर्शे हादसे के मामले में ससून अस्पताल के दो डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है​|​

​यह भी पढ़ें-

चक्रवात ​’रेमल​’ ​पहुंचा पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश तट से टकराया​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,350फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें