30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाकुर्बानी के बकरे पर ‘राम नाम’ लिखा,​ 3 गिरफ्तार​!, हिंदू​ संगठनों का...

कुर्बानी के बकरे पर ‘राम नाम’ लिखा,​ 3 गिरफ्तार​!, हिंदू​ संगठनों का जमकर हंगामा!

Google News Follow

​महाराष्ट्र के नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक बकरे के ऊपर ‘राम नाम’ लिखकर उसे बेचने की कोशिश की गई| इस बकरे की कुर्बानी देने की योजना बनाई गई थी| इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों को पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर हंगामा किया| मामले की गंभीरता देखते नवी मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मटन शॉप के मालिक को हिरासत में लिया|

इसके बाद इस मामले में हिंदू संगठनों द्वारा विरोध करने पर पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए दुकान के मालिक को हिरासत में लिया है|बता दें कि 17 जून मुस्लिमों को त्योहार बकरीद है| इस दिन जानवरों की बलि दी जाती है|

वायरल वीडियो में बलि के बकरे ​के​ ऊपर ‘राम’ लिखा हुआ दिखाए जाने के ​मामले में ​पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिस मीट की दुकान से बकरा खरीदा गया था, उसे भी बंद कर दिया गया।​ ​एक अधिकारी ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद, बजरंग दल के कार्यकर्ता शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास गए, जिसके बाद मांस की दुकान को सील कर दिया गया।​

वही, वर्ष 2023 मीरा-भायंदर शहर महानगरपालिका के एक रहवासी क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही ​घटना​ हुई थी|​ जहां एक ​सोसायटी​ क्षेत्र में एक मुस्लिम व्यक्ति बकरों को कुर्बानी के लिए लेकर आया था​|​ उस समय इसका तीव्र विरोध किया गया था| सोसायटी के लोगों ने इसके खिलाफ हनुमान चालीसा का पाठ और जय श्रीराम के नारे लगाए| लोगों ने इसका तीव्र विरोध करते हुए कहा की कुर्बानी के लिए लाया गया बकरा तत्काल सोसायटी से बाहर किया जाये|

​सीबीडी बेलापुर के इस मामले पुलिस ने ​तीन लोगों मोहम्मद शफी शेख, साजिद शफी शेख और कुय्याम को गिरफ्तार किया है। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) और 34 के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।

​यह भी पढ़ें-

सबसे महंगे शहरों की सूची में मुंबई एशिया में 21वें स्थान पर, पुणे 205वें पर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें