29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामामुंबई से 3 तस्करों की गिरफ्तारी; 23 किलो सोना बरामद !

मुंबई से 3 तस्करों की गिरफ्तारी; 23 किलो सोना बरामद !

इसके साथ ही तस्करी के सोने की बिक्री से हुई 40 लाख रुपये की कमाई भी घर में छिपा रखी थी।

Google News Follow

डिरेक्टरेट ऑफ़ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) द्वारा मुंबई में बड़ी कारवाई की गई है। डीआरआई की टीम ने मुंबई सेंट्रल में कार्रवाई करते हुए 23 किलो सोना जब्त किया है।  इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तारी हुई है। कहा जा रहा है की गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए टीम ने 23 किलो सोना जब्त किया, जिसकी बाजार में कीमत 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोना मुंबई के गिरगाव फणसवाड़ी से मुंबई सेन्ट्रल तक ले जाने के दरम्यान यह कारवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम पायल जैन (39), पंखुदेवी माली (38), राजेश कुमार जैन (43) हैं। इनका साथी रमेश फरार है। पंखुदेवी भुलेश्वर की रहिवासी हैं, जबकि पतिपत्नी पायल और राजेश दोनों मुंबई सेंट्रल के रहने वाले हैं। आरोपी राजेश और उसके साथी रमेश के कहने पर तीनों फणसवाड़ी से सोना लेकर मुंबई सेंट्रल स्थित अपने घर ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:

हिंदू मंदिर अन्य धर्मियों को नौकरी नहीं देंगे: मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू; मंदिर के अर्चक कों मिलेगा वेतन

डीआरआई टीम को सूत्रों से तस्करी के सामान के मूमेंट की भनक लगी। डीआरआई टीम की सुचना के आधार पर तुरंत ही शोध अभियान भी चलाया गया। डीआरआई टीम ने जाल बिछाया और तीनों को हिरासत में लिया। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो तस्करी का 22.89 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। इसके साथ ही तस्करी के सोने की बिक्री से हुई 40 लाख रुपये की कमाई भी घर में छिपा रखी थी। वह रकम भी टीम ने जब्त कर ली। जब्त किए गए सोने की कीमत 16 करोड़ 91 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:

ब्रिटन: समाज में जहर घोलने वाले 24 मस्जिदों पर पैनी नजर; दोषी पाए जाने पर मौलवी को 14 साल का कारावास!

प्रधानमंत्री को ‘शिवलिंग पर बिच्छू’ संबोधित करने के बाद बढ़ी शशि थरूर की मुश्किलें; कोर्ट ने लगाई फटकार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें