28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाMaharashtra: नाबालिग लड़की से 400 लोगों ने किया बलात्कार

Maharashtra: नाबालिग लड़की से 400 लोगों ने किया बलात्कार

Google News Follow

महाराष्ट्र में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। बीड जिले से एक घिनौना मामला सामने आया है। बीड जिले के अंबेजोगई में 400 लोगों ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया। पिछले छह महीने में 400 से ज्यादा लोग पीड़िता की बेबसी का फायदा उठा चुके हैं। विशेष रूप से, अपराधियों में से एक पुलिस अधिकारी का भी समावेश है। इस घटना से महाराष्ट्र हिल गया है।

पीड़िता की शादी कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के बीड जिले के अंबेजोगई में हुई थी। पीड़िता के पिता ने एक युवक के साथ उसका बाल विवाह कराया था। लेकिन शादी के बाद उसके ससुर ने उसकी देखभाल नहीं की। इसलिए पीड़िता अपने पिता के साथ रहने चली गई। लेकिन उसके पिता ने भी उसका साथ देने से मना कर दिया।

जिसकी वजह से लड़की बेबस और लाचार हो गई और अंबाजोगाई बस स्टैंड पर रुक गई। इस अकेली लड़की को देखकर नराधमों ने फायदा उठाया। पिछले छह महीने में उसके साथ 400 से ज्यादा लोगों ने रेप किया है। पता चला है कि घटना में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग बच्ची की शादी करवाने के आरोप में पिता और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन संदिग्धों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का पूरक बयान भी दर्ज किया गया है।

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें