31.1 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमक्राईमनामासड़क दुर्घटना: कंटेनर-ऑटो में टक्कर, 7 की मौत और 6 घायल

सड़क दुर्घटना: कंटेनर-ऑटो में टक्कर, 7 की मौत और 6 घायल

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के कारण खतरनाक स्थिति बन रही है और भारत सड़क दुर्घटना के मामले में दुनियां में अमेरिका और चीन से आगे है|

Google News Follow
महाराष्ट्र के अहमदनगर के कोपरगांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है| यहां एक तेज रफ़्तार से जा रही एक कंटेनर ट्रक ने ऑटो वाहन की जबर्दस्त टक्कर हुई, जिसमें 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 6 घायल हो गए|
अहमदनगर पुलिस के अनुसार हादसे के बाद लोगों ने ट्रक के चालक को गिफ्तार किया गया है| अहमदनगर पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है|

भारत में सबसे ज्यादा सड़क हादसे के आंकड़े  हैरान करने वाले हैं|सरकार की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं| केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि सभी लोगों को मिलकर सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए कोशिश करनी चाहिए|

नितिन गडकरी ने कहा कि 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में 50 प्रतिशत तक की कमी लाने के लिए काम किया जा रहा है, लेकिन ये सुनिश्चित तभी हो पाएगा, जब सब मिलकर कोशिश करेंगे| उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के कारण खतरनाक स्थिति बन रही है और भारत सड़क दुर्घटना के मामले में दुनियां में अमेरिका और चीन से आगे है|

यह भी पढ़ें-

औरंगाबाद में BJP-MNS का आंदोलन : 8 दिन में एक बार पानी सप्लाई ?

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें