27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामाआप की कलई खुली? पार्षद टिकट के बदले विधायक ने मांगे 90...

आप की कलई खुली? पार्षद टिकट के बदले विधायक ने मांगे 90 लाख     

एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार 33 लाख किया बरामद  

Google News Follow

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी ) ने बड़ी कार्रवाई की है। वहीं आम आदमी पार्टी पर नगर निगम चुनाव यानी पार्षद का टिकट बेचने का आरोप लगा है। जिसकी यह माना जा रहा है कि आप नेता के साथ पार्टी की भी किरकरी होनी तय है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी पर पार्षद का टिकट बेचने का आरोप लगा है। टिकट दावेदार के शिकायत करने पर एसीबी ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों की गिरफ्तार किया है। जिसमें विधायक का साला और अन्य शामिल हैं। वहीं, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या और लोगों से पैसे की डिमांड की गई है।

बताया जा रहा है कि टिकट दावेदार ने आरोप लगाया है कि उसने टिकट लेने के लिए 55 लाख रूपये दिए थे। बावजूद इसके उसे टिकट नहीं मिला। जिसकी शिकायत उसने एसीबी से की। जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे 33 लाख रुपये बरामद किया था। गिरफ्तार में किये गए में ओम  सिंह,पीए विशाल पांडेय और प्रिंस रघुवंशी शामिल है।

यह मामला दिल्ली के कमला नगर के वार्ड 69 का है। जहां से शोभा खारी आप से टिकट की दावेदार थी। जिसके बाद उन्होंने आप से टिकट की मांग की थी। जिसके एवज में उनसे पैसे मांगे गए थे। बताया जा रहा है कि टिकट के बदले उनसे 90 लाख रुपये मांगे गए थे। इसके बाद विधायक को कुछ पैसे भी दिए गए थे। लेकिन,सूची उनका नाम शामिल नहीं  होने पर शोभा खारी के पति गोपाल खारी ने एसीबी से शिकायत की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

गोपाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह आम आदमी पार्टी में 2014 से ही सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर में उन्होंने विधायक से मिलकर अपनी पत्नी शोभा खारी के लिए कमला नगर वार्ड 69 के लिए टिकट मांगा। जिस पर विधायक ने उनसे टिकट के एवज में 90 लाख रूपये की मांग की। इसके बाद उन्होंने पहले 35 लाख और दूसरी बार 20 लाख रुपए  दिए।

उन्होंने बताया कि 35 लाख रुपये उन्होंने विधायक अखलेशपति त्रिपाठी और 20 लाख वजीरपुर के विधायक राजेश
गुप्ता को दिए थे। बाकी बचे रुपयों को टिकट मिलने का बाद देने की तय हुई थी। लेकिन, जब आप उम्मीदवारों की सूची आई तो उसमें शोभा खारी का नाम शामिल नहीं था। जिसके बाद गोपाल ने एसीबी से शिकायत की हुए उनके घर पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया।  आरोपियों ने टिकट नहीं मिलने पर पैसा वापस करने की बाद कही थी। इसके बाद जब आरोपी गोपाल के घर रुपए वापस करने आये तो उन्हें एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें    

DEXTER वेब सीरीज में क्या? जिसे देखकर आफताब ने श्रद्धा के किये टुकड़े!

वैज्ञानिकों ने ऐसा पदार्थ खोजा है​,जिससे कई देश ख़रीदा जा सकता है​ ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें