मुंबई के धारावी इलाके में एक मामूली कथित पार्किंग विवाद के दौरान 20 वर्षीय हिंदू युवक का क़त्ल किया गया। घटना सोमवार (16 मार्च) की है और पुलिस अभी भी जांच में जुटी है, जबकि हत्या का आरोपी आशिक खान फरार बताया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक हिंदू की पहचान अश्विन नाडर के रूप में हुई है, जिसका आशिक खान के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में युवक को जमीन पर गिराकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। घायल अवस्था में वह मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है। हालांकि, इन वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गंभीर रूप से घायल अश्विन नाडर को तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
🚨 This is not Bangladesh or Pakistan. This horrible footage is coming from Dharavi, Mumbai!
In a shocking incident of road rage, Ashiq Khan with his group brutally beat 22-year-old Ashwin Nadar to death over a petty parking dispute
Uttam Nagar part 2
pic.twitter.com/qLWLNBei3w— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) March 21, 2026
घटना के बाद मुंबई पुलिस के तहत धारावी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि सभी कोणों से जांच जारी है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
यह भी पढ़ें:
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलो, वरना पवार प्लांट्स तबाह करेंगे: ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम
मथुरा: गौ-रक्षक ‘फरसा बाबा’ की स्मृति में बनेगा स्मारक, गौशाला को मिलेगी सहायता
एलपीजी आवंटन बढ़ाकर 50% किया, घबराहट में बुकिंग घटने के बाद सरकार ने 20% अतिरिक्त आपूर्ति जोड़ी



