33 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमक्राईमनामाउमेश कोल्हे हत्याकांड के आरोपी को जेल में पीटा

उमेश कोल्हे हत्याकांड के आरोपी को जेल में पीटा

जेल प्रशासन ने तुरंत ​उन​ सभी कैदियों से दूर कर दूसरे बैरक में शिफ्ट कर दिया। शाहरुख पठान के हाथ और गर्दन में हल्की चोट आई है। उनका जेल में इलाज किया गया। इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Google News Follow

Related

नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले उमेश कोल्हे हत्याकांड के आरोपी को आर्थर रोड जेल के कैदियों ने पीटा|​​ इस आरोपी का नाम शाहरुख पठान है। शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में शाहरुख पठान को गिरफ्तार किया गया है। आर्थर रोड जेल में अन्य कैदियों के साथ चर्चा करते हुए उसे गिरफ्तार क्यों किया गया, यह बताने पर उसकी पिटाई की गई।

शाहरुख पठान के साथ रहे आरोपी कल्पेश पटेल, हेमंत मनेरिया, अरविंद यादव, श्रवण चव्हाण और संदीप जाधव ने पठान पर हमला कर दिया|​​ जेल प्रशासन ने तुरंत उन​ सभी कैदियों से दूर कर दूसरे बैरक में शिफ्ट कर दिया। शाहरुख पठान के हाथ और गर्दन में हल्की चोट आई है। उनका जेल में इलाज किया गया। इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

नूपुर शर्मा का विवाद अब कोर्टतक पहुंच गया है। नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने के मुद्दे पर अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। इस हमले को पांच लोगों ने अंजाम दिया।​​ इस संबंध में जोशी मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है।
इस बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने उमेश कोल्हे हत्याकांड में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है|​ ​फिलहाल ये आरोपी आर्थर रोड जेल में बंद हैं|​​ उन्हें आर्थर रोड स्थित बैरक नंबर 7 में कैद किया गया था। आरोपियों में मुख्य मास्टरमाइंड इरफान खान भी शामिल है।
 
यह भी पढ़ें-

​उद्धव ठाकरे ने ​बागी​ विधायकों और भाजपा पर साधा निशाना !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,979फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें