33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमक्राईमनामागैंगरेप के बाद अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी

गैंगरेप के बाद अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी

Google News Follow

बाड़मेर। एक गांव में नाबालिग से गैंगरेप कर अश्लील वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता को रेप के बाद धमकाया गया. वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद पीड़िता के भाई की रिपोर्ट के आधार पर शिव थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया.

इसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर कर दिया गया. इस वीडियो की जानकारी मिलते ही पीड़िता के भाई ने शिव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट में उसने बताया कि गांव के ही सूर्यभान सिंह और महेंद्र सिंह ने उसकी बहन का अपहरण कर घर से दूर बबूल की झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. उसके साथ अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए. साथ ही घटना की जानकारी किसी को भी देने पर उसको व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी.

परिजनों को घटना की जानकारी तब लगी जब नाबालिग के कुछ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. पीड़िता ने अपने भाई के साथ शिव थाने में पेश होकर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वायरल करने का मामला दर्ज करवाया है. शिव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच बाड़मेर पुलिस उपाधीक्षक महावीर प्रसाद को सुपुर्द की गई है. बाड़मेर पुलिस उपाधीक्षक महावीर प्रसाद के मुताबिक पीड़िता के भाई ने शिव थाने में मामला दर्ज करवाया है जिसकी जांच की जा रही है.

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें