25 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमक्राईमनामाइस हीरो से तंग आ मिस्टर इंडिया ने खाईं जहर की गोलियां

इस हीरो से तंग आ मिस्टर इंडिया ने खाईं जहर की गोलियां

Google News Follow

Related

मुंबई। ‘ मिस्टर इंडिया ‘ के खिताब से सम्मानित सुप्रसिद्ध शरीर सौष्ठव खिलाड़ी मनोज पाटिल (29) द्वारा बुधवार रात जहरीली गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश करने की सनसनीखेज घटना हुई है। उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल मनोज की हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है। उनके परिवारजनों का आरोप है कि मनोज ने यह कदम बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान की हरकतों से आजिज आकर उठाया है।

उठाया पत्नी से विवाद का फायदा

मनोज पाटिल ने कहा है कि साहिल खान पिछले कुछ दिनों से \उनकी न्यूट्रीशन शॉप को लेकर उन्हें बिना वजह टार्गेट कर रहे हैं। साथ ही, उनके पत्नी से चल रहे विवाद का फायदा उठाकर साहिल उन्हें झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की साजिश रच रहा है, ताकि उनका अमेरिकी वीजा रद्द हो जाए।

साहिल की फिटनेस अवेरनेस

कई पुरस्कार हासिल साहिल खान बॉलीवुड फिल्म अभिनेता होने के साथ ही फिटनेस उद्यमी और यू-ट्यूबर भी हैं। फिटनेस अवेरनेस के लिए जाने जाने वाले साहिल ने अपने बॉलीवुड करिअर की शुरुआत ‘ नाचेंगे सारी-सारी रात ‘ म्यूजिक वीडियो से की थी, जो सुपरहिट रहा था और फिर साहिल ने बॉलीवुड में इंट्री की ‘ स्टाइल ‘ मूवी से। इस मूवी में साहिल का अभिनय व लुक काफी अच्छा था और इसमें शरमन जोशी मुख्य भूमिका में थे। सो, ‘ स्टाइल ‘ से शरमन जोशी का करिअर तो फला-फूला, पर साहिल कुछ खास जादू नहीं कर पाए।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें