29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामाअहमदाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जैन मंदिर में चोरी के मामले...

अहमदाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जैन मंदिर में चोरी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार!

कार्रवाई में कुल 49.1 लाख रुपए की चांदी, नकद, मोबाइल और वाहन सहित कुल 72.87 लाख का कीमती सामान जब्त किए गए।

Google News Follow

अहमदाबाद के पालड़ी इलाके में स्थित जैन मंदिर में हुई चांदी चोरी का मामला क्राइम ब्रांच की सक्रियता से सुलझ गया है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चोरी की घटना 13 अक्टूबर को सामने आई थी। मंदिर के सेक्रेटरी ने पालड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मंदिर से मुकुट, अंगी, कुंडल और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए हैं।

शुरुआती जांच में पता चला कि मंदिर के पुजारी मेहुल कुछ समय के लिए सीसीटीवी कैमरे बंद कर रहा था। चोरी के बाद मेहुल राठौड़, सफाई कर्मी किरण और हेतल फरार हो गए। पालड़ी पुलिस ने हेतल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी। क्राइम ब्रांच ने हेतल से पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।

जांच में सामने आया कि मेहुल राठौड़ अपने भाई के साथ पिछले 15 वर्षों से मंदिर में पुजारी का काम कर रहा था। ढाई साल पहले मूर्ति के पीछे की दीवारों में कीड़े लग जाने के कारण जड़ाई को हटाकर बेसमेंट में रखा गया था। इस दौरान पुजारी ने चुपके से कटर की मदद से दो अंगी, कुल वजन 7 किलो, काटकर रौनक शाह को बेच दीं। रौनक शाह चोरी की चांदी को पिघलाकर नकद में बेचकर नई चांदी खरीदता था।

पूरी चोरी में पुजारी ने कान की बाली, मुकुट और अंगी के कटे हुए हिस्सों को एक प्लास्टिक बैग में डालकर आधा हिस्सा संजय को दे दिया। हेतल और किरण भी इसमें शामिल थे और संजय को चांदी बेचने का काम संभालते थे। जब पुजारी को पकड़े जाने का खतरा महसूस हुआ, तो वह फरार हो गया।

क्राइम ब्रांच ने महिला समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कुल 49.1 लाख रुपए की चांदी, नकद, मोबाइल और वाहन सहित कुल 72.87 लाख का कीमती सामान जब्त किए गए।

पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।क्राइम ब्रांच पीआई महेंद्र सालुंके ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

फर्रुखाबाद : धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, 10 करोड़ का हुआ कारोबार!

लालू यादव के आवास के बाहर कुर्ता फाडे-लेटकर रोए RJD नेता, ढाई करोड़ के टिकट बिक्री का आरोप!

अयोध्या में दीपोत्सव की उमंग, झांकियों की शोभायात्रा शुरू !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें