32 C
Mumbai
Saturday, March 7, 2026
होमक्राईमनामाएक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले AIMIM नेता सहित 5...

एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले AIMIM नेता सहित 5 नामजद

Google News Follow

Related

ग़ज़िआबाद के लोनी में एक्स-मुस्लिम कार्यकर्त्ता और प्रसिद्ध यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। प्राथमिकी में स्थानीयऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता अजगर अली समेत चार अन्य नामजद आरोपियों का उल्लेख है, जबकि दो हमलावर अब भी अज्ञात बताए गए हैं।

यह घटनाक्रम 27 फरवरी को वास्तिक पर उनके घर/कार्यालय में हुए हमले के एक दिन बाद सामने आया। लोनी थाने में दर्ज FIR के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे दो अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन से अली गार्डन स्थित सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसे और चाकू व अन्य धारदार हथियारों से उनकी गर्दन और पेट पर कई वार किए। हमलावर उन्हें लहूलुहान और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

FIR वास्तिक के पुत्र उस्मान की शिकायत पर दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी, हालांकि उस्मान ने आसफाक, मेंबर सोनू, शाहरुख, भाटी बिल्डर और AIMIM नेता अजगर अली पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) और 3(5) (समान अभिप्राय) के तहत दर्ज किया है। जांच सहायक उपनिरीक्षक अनूप कुमार को सौंपी गई है। समाचार लिखे जाने तक किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस टीमों ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

सलीम वास्तिक सोशल मीडिया के जरिए इस्लामी प्रथाओं और कट्टरपंथी विचारधारा की खुलकर आलोचना करने के लिए जाने जाते हैं। इस जानलेवा हमले के बाद वह दिल्ली केगुरु तेग बहादुर अस्पताल में मौत से लड़ रहें है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है और गर्दन तथा पेट में गहरे घाव हैं।

परिवार और समर्थकों का आरोप है कि यह हमला उनके सार्वजनिक वीडियो और साक्षात्कारों से जुड़ा है, जिनमें उन्होंने कुरान की व्याख्याओं, हलाला और अन्य धार्मिक प्रथाओं पर मुखर होकर सवाल उठाए और आलोचना की थी। इससे पहले भी उन्हें अपने विचारों को लेकर धमकियां मिलने की बात सामने आ चुकी है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

ईरान पर हमलों के बाद भारत की एडवाइजरी

२५,000 करोड़ के महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले में अजित पवार को क्लीन चिट

पश्चिम बंगाल: चार माह की SIR प्रक्रिया के बाद आज जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,042फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें