29 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमक्राईमनामाअंबरनाथ: ​खेलते समय मछली निगल​ने​ से मासूम​ की मौत ! 

अंबरनाथ: ​खेलते समय मछली निगल​ने​ से मासूम​ की मौत ! 

शहबाज को लेकर ​उसके माता पिता ​एक निजी अस्पताल पहुंचे। ​यहां​ ​डॉक्टरों को भी नहीं पता ​चला कि ​​उसे असल में हुआ क्या था।

Google News Follow

Related

अंबरनाथ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है​,​ जहां गले में मछली फंसने से एक 6 महीने के​ मासूम की मौत हो गई​|​​ ​यह ​घटना अंबरनाथ के उलान चाल इलाके में हुई। महज छह महीने के इस बच्चे ने खेलते-खेलते एक मछली खा ली और वह उसके गले में फंस गई​, जिससे उसकी मौत हो गयी| इस घटना से मासूम के परिजनों सदमे में है|

सरफराज अंसारी अंबरनाथ पश्चिम के उलान चाल इलाके में रहते हैं। उनका शाहबाज़ नाम का एक 6 महीने का बेटा था। गुरुवार की रात शहबाज कुछ और बच्चों के साथ खेल रहा था। फिर वह अचानक ​उसका​ दम घुटने​ लगा। दूसरे बच्चे डर गए और शाहबाज के माता-पिता को इसकी जानकारी दी।​ ​शहबाज को लेकर ​उसके माता पिता ​एक निजी अस्पताल पहुंचे। ​यहां​ ​डॉक्टरों को भी नहीं पता ​चला कि ​​उसे असल में हुआ क्या था।

इसके बाद वे शहबाज को उल्हासनगर सरकारी केंद्रीय अस्पताल ले गए।​ ​हालांकि, इससे पहले कि डॉक्टर कुछ कर पाते शहबाज की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया​, जब डॉक्टर ने शहबाज की जांच की तो देखा कि उनके गले में एक मछली फंसी हुई है|
​​पुलिस को बताया कि उसके गले में मछली फंसने और सांस फूलने से उसकी मौत हुई है|​ ​ सरकारी केंद्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। यह घटना बेहद ही चौंकाने वाली है और इस घटना से हर कोई हैरान है|
 
यह भी पढ़ें-

‘मैं जा ​रही​​ हूं’, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी ​​ने बांध में कुदकर दी जान !​​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें