28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाअमित शाह: गांदरबल के नृशंस हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा!

अमित शाह: गांदरबल के नृशंस हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा!

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: "...हमने जम्मू कश्मीर पुलिस सेवा और सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दी है।"

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में रविवार (20 अक्टूबर) की रात बदमाशों में टनल वर्कर्स पर लक्षित हमला कर दिया, इस आतंकी हमले में एक डॉक्टर सहित छह श्रमिकों की मौत हुई। सीएम उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी बड़ें नेताओं ने इस कायराना हमले की निंदा की। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा के एक ब्रिगेड “द रेसिस्टेंट फ्रंट” ने उठाई है।

रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरंग निर्माण कर रही एक प्राइवेट कंपनी के शिविर पर हमला किया तब रात करीब 8 बजे ऑटोमैटिक हथियारों से लैस आतंकियों ने इस कायराना हमले को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मजदूर इस वक्त खाना खाने के लिए मेस के करीब पहुंचे थे। दरम्यान आतंकियों ने टनल की लाइट्स बंद कर मजदूरों को पहले विचलित किया और फिर हमला किया।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की कड़ी निंदा की है साथी कहा है की, मृत्यु को की संख्या बढ़ सकती है बता दे कि यह आतंकी हमला केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण के महत्व चार दिन बाद हुआ है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने एक अकाउंट से पोस्ट लिखते हुए कहा, “गगनगिरी हमले में हताहतों की संख्या अंतिम नहीं है क्योंकि स्थानीय और गैर स्थानीय दोनों तरह के कई मजदूर घायल हुए हैं घायलों की पूरी तरह ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं क्योंकि अधिक गंभीर रूप से घायलों को ए.के.आई.एम.एस. श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।”

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नागरिकों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है, “मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित कृत्य के पीछे जो लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा हमने जम्मू कश्मीर पुलिस सेवा और सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दी है।”

यह भी पढ़ें:

प्रयागराज महाकुंभ 2025: भक्तों के लिए आधुनिक, आरामदायी पोड्स की व्यवस्था करेगी सरकार!

आगामी उपचुनाव के लिए वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ मैदान में उतरेंगी नव्या हरिदास!

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सलाह, दक्षिण के राज्य “अधिक बच्चे पैदा करें”!

दरम्यान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस आतंकी हमले को नृशंस और घृणित कृत्य बताया है। अमित शाह ने एक अकाउंट से पोस्ट कर लिखा, “जम्मू कश्मीर के गगनगिरी में नागरिकों पर हुए नृशंस आतंकी हमला कायरता पूर्ण घृणित कृत्य है। इस जगह कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हमारे सुरक्षा ब्लॉक की ओर से कड़ी से कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। इस अत्यंत दुख की घड़ी में में मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें