29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाअमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम: ISI से जुड़े शख्स के पास से...

अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम: ISI से जुड़े शख्स के पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद!

Google News Follow

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन जिले के रहने वाले रविंदर सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि रविंदर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था और उसे ये हथगोले सीमा पार से मिले थे।

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की घरिंडा थाना टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह ऑपरेशन अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, रविंदर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था और आईएसआई के इशारे पर पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश रच रहा था। अधिकारियों ने बताया कि वह पाकिस्तानी हैंडलरों से व्हाट्सएप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए संपर्क में था और इन्हीं चैनलों से उसे पैसे और हथियार मिलते थे।

घरिंडा थाने के प्रभारी ने कहा,“आरोपी से पूछताछ जारी है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए हमारी टीम सक्रिय है। उसके सहयोगियों की तलाश भी की जा रही है।” पुलिस को शक है कि यह गिरोह पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है। मामले की गहन जांच के लिए ड्रोन सर्विलांस और साइबर फॉरेंसिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

पंजाब पुलिस ने इस सफलता की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,“आतंकवादी नेटवर्क को निष्क्रिय करने, संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य में शांति एवं जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।” इस गिरफ्तारी को पंजाब में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

कनाडा में थिएटर पर हमला, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ समेत रोकी गई भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग!

पुतिन बोले भारत हमारा ‘विशेष मित्र’, अमेरिका के टैरिफ से नहीं टूटेगा रिश्ता!

विनट्रैक विवाद से उठा बड़ा तूफान: चेन्नई कस्टम्स पर देशभर से भ्रष्टाचार के आरोप!

“खुद रूस से यूरेनियम खरीदते हैं, लेकिन भारत पर दबाव डालते हैं”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें