31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाहवस के अंधों को क्या मौत से डर नहीं लगता? इंदौर में...

हवस के अंधों को क्या मौत से डर नहीं लगता? इंदौर में कोरोना पॉजिटिव महिला से गैंगरेप

Google News Follow

इंदौर। कुछ ऐसे भी दरिंदे हैं जो कोरोना काल में मौके का फायदा उठाकर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इंदौर में ऐसी ही घटना घटित हुई है, जहां बदमाशों ने कोरोना संक्रमित होम क्वारेंटाइन युवती से पहले गैंगरेप किया फिर 50 हजार रुपए और दो मोबाइल लूटकर ले गए। इंसानियत को कलंकित कर देने वाली यह घटना शहर के लसूड़िया थाना इलाके की पंचवटी कॉलोनी घटी।

जहां कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही एक 37 साल की युवती घर में अकेली रह रही थी। तीन बदमाश चोरी के इरादे से घर में घुस थे। उन्होंने महिला के साथ चाकू की नौक पर हैवानियत को अंजाम दिया। पीड़िता ने शहर के एएसपी राजेश रघुवंशी अपनी आपबीती सुनाई, महिला ने कहा कि तीन बजे तीन बदमाश घर में घुसे और मेरे बेड के पास आकर खड़े हो गए। उन्होंने अपने हाथों में चाकू, कटर और कैंची रखे हुए थे। जिसकी दम पर मुझसे पैसे की डिमांड की, मैंने घबराकर 50 हजार रुपए और दो मोबाइल दे दिए। लेकिन वह फिर भी नहीं गए, इसके बाद तीनों ने चाकू गर्दन पर रखकर मेरे साथ बलात्कार किया।

बीमार पिता के लिए ऑक्सीजन मांगी बेटी,पड़ोसी ने बदले में मांगी अस्मत

एक तरफ जहां लोग एक दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं, वहीं कुछ लोग यहां भी अपनी हैवानियत दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं.ऐसा ही एक मामला दिल्ली में देखने को मिला जहां एक महिला से एक शख्स ने ऑक्सीजन के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी. ये मामला तब सामने आया जब दिल्ली में रहने वाली एक महिला ने अपनी दोस्त की छोटी बहन के हालात की जानकारी ट्विटर पर दी।

जिसमें बताया गया कि उसके बीमार पिता के लिए ऑक्सीजन के बदले में एक आदमी ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग रख दी.‘एक संभ्रांत रिहाइशी इलाके में मेरी दोस्त की बहन से ऑक्सीजन के सिलेंडर के बदले पड़ोसी ने साथ सोने की मांग रखी, मेरी दोस्त की बहन को अपने पिता के लिए ऑक्सीजन की बेहद ज़रूरत थी.’ ट्विटर पर पोस्ट डालने वाले ने सोशल मीडिया पर लोगों से पूछा है कि ऐसे इंसान के साथ क्या किया जाना चाहिए.ट्विटर पर ये पोस्ट के डाले जाने के बाद ही हंगामा मच गया।

मुंबई के अंधेरी इलाके में एक होटल में क्वारेन्टीन कोविड -19 की एक महिला मरीज के साथ एक चिकित्सा प्रतिनिधि को दुर्व्यवहार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था.कोविड -19 के मरीजों के साथ शारीरिक संबंध की क्रूर मांग बीते दिनों बढ़ती दिख रही है. रॉयटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूके में कई मकान मालिकों ने लॉकडाउन के दौरान किराएदार से घर में रहने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी थी.इसी तरह की एक घटना महाराष्ट्र में देखने को मिली जब मुंबई में रहने वाली एक महिला के फोन में अश्लील संदेशों, कॉल और अजीब अजीब तस्वीरें और ग्राफिक्स की बाढ़ आने लगी. उक्त महिला ने अपने बीमार दोस्त के इलाज के लिए प्लाजमा देने की अपील के साथ अपना फोन नंबर सोशल मीडिया पर साझा किया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें