पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बॅनर्जी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह बीरभूम जिले में TMC ऑफिस में उनकी बॉडी लटकी हुई मिली। आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर 5 के हट्टालापारा इलाके में रहते थे। उनके घर के बगल में ही तृणमूल कांग्रेस पार्टी का ऑफिस था। पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह ऑफिस में एक सुसाइड नोट भी मिला। आशीष बनर्जी TMC के पूर्व MLA भी थे। पुलिस ने बॉडी को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है।
आशीष बनर्जी ममता सरकार में मंत्री और डिप्टी स्पीकर थे
आशीष बनर्जी ममता बनर्जी के करीबी और तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेताओं में से एक थे। पश्चिम बंगाल में TMC सरकार आने के बाद उन्होंने कई डिपार्टमेंट के मिनिस्टर पोस्ट संभाले। वह स्कूल एजुकेशन और एग्रीकल्चर मिनिस्टर भी थे। आशीष बनर्जी 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में लगातार पांच बार रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र से MLA चुने गए। पिछली ममता सरकार में वे विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी थे। हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव में वे BJP उम्मीदवार ध्रुबा साहा से हार गए थे।
2 जून को जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
आशीष बनर्जी ने 2 जून को TMC के बीरभूम जिला अध्यक्ष और जिला कोर कमेटी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि कोर कमेटी इनएक्टिव हो गई है और उसे काम करने की कोई ज़रूरत नहीं है। आशीष बनर्जी ने कहा था कि अब वे पार्टी के सिर्फ़ एक आम सदस्य ही रहेंगे।
यह भी पढ़ें-



