31.1 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026
होमक्राईमनामा18 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन, याबा टैबलेट और मॉर्फिन जब्त

18 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन, याबा टैबलेट और मॉर्फिन जब्त

असम में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Google News Follow

Related

असम पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत लगातार की गई छापेमारी में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इन ऑपरेशनों में कुल तीन अलग-अलग जिलों से हेरोइन, याबा टैबलेट और मॉर्फिन पकड़ी गई है, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 18 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

सबसे पहले, श्रीभूमि पुलिस ने पूवामारा इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 650 ग्राम हेरोइन और 10,000 याबा टैबलेट बरामद किए। जब्त मादक पदार्थों की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस छापेमारी में पुलिस ने चार ड्रग पेडलरों को भी गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “एक बड़ी कार्रवाई में, @sribhumipolice ने पुवामारा में 5 करोड़ रुपये मूल्य की 650 ग्राम हेरोइन और 10,000 याबा टैबलेट जब्त की, और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।”

इसके अलावा, कार्बी आंगलोंग पुलिस ने सिक्स माइल इलाके में छापा मारकर 10.712 किलोग्राम मॉर्फिन बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई को लेकर सीएम सरमा ने पोस्ट किया, “ बड़ी पार्टी, बड़ी फ्लॉप। ₹11 करोड़ की ड्रग्स ज़ब्त! @karbianglongpol ने सिक्स माइल से 10.712 किलोग्राम मॉर्फिन ज़ब्त की और दो तस्करों को गिरफ़्तार किया। @assampolice अपने #AssamAgainstDrugs मिशन पर अडिग है। हम असम में ड्रग्स माफिया की कमर तोड़ देंगे।”

Image

वहीं, 26 अगस्त को काछार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लखीपुर में एक वाहन को रोका और उसकी तलाशी में 416 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस खेप की कीमत 2.8 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस ऑपरेशन में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस पर सीएम सरमा ने शाबाशी देते हुए लिखा लिखा, “ विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर ड्रग्स पर नकेल कसते हुए @cacharpolice ने लखीपुर में एक मादक पदार्थ-विरोधी अभियान चलाया और ₹2.8 करोड़ मूल्य की 416 ग्राम हेरोइन ले जा रहे एक वाहन को रोका। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शाबाश @assampolice! #AssamAgainstDrugs।”

लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि असम पुलिस ड्रग्स माफिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। मुख्यमंत्री सरमा ने भी स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकार ड्रग्स माफिया की कमर तोड़ने और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें:

‘गणपति की कृपा ही सब कुछ’, लालबागचा राजा के दर्शन के बाद भावुक हुए श्रद्धालु!

UP: पहले नौकरियों में बंदरबांट, योग्य युवाओं संग होता था भेदभाव!

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, शूटर ने लिखा था ‘भारत पर गिराओ परमाणु बम’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,355फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें