मुंबई में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, महिला से Rape के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

मुंबई में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, महिला से Rape के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

Gang rape of minor in Uttar Pradesh, pressure created for religious conversion!

मुंबई। साकीनाका में एक तीस वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक एक आरोपी को अरेस्ट किया है। पीड़िता के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी करने की बात भी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, वारदात रात तीन बजे के आसपास हुई है। महिला के साथ गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली है।

महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आज सुबह महिला को खैरानी रोड पर गंभीर हाल में बरामद किया था। महिला को सिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला के इंटरनल पार्ट्स में इंजरी है। महिला का ऑपरेशन किया गया है, पर उसकी हालत गंभीर बनी गई है। डीसीपी और एडिशनल पुलिस कमिश्नर साकीनाका पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि पिछले एक वीक के दौरान पुणे में भी Rape की तीन वारदातों ने सभी को हिला कर रख दिया है। यहां सबसे पहले 31 अगस्त को 14 साल की एक नाबालिग संग 13 लोगों ने गैंगरेप किया था। गैंगरेप के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दूसरी वारदात 8 सितंबर को पुणे रेलवे स्टेशन के पास हुई। यहां फुटपाथ के किनारे सो रही एक 6 साल की बच्ची को एक ऑटोवाला अपने साथ उठा ले गया और उसके साथ रेप किया।

दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका पुणे के अलग-अलग हॉस्पिटल में इलाज जारी है। तीसरी वारदात पुणे के खेड़ तहसील में सामने आई है। यहां 12 साल की एक नाबालिग का 5 लोगों ने अलग-अलग समय रेप किया है। सभी आरोपी फिलहाल गिरफ्तार हैं। महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रही रेप की घटनाओं से आघाड़ी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Exit mobile version