28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाऑटो ड्राइवर बना देश का सबसे बड़ा कार चोर

ऑटो ड्राइवर बना देश का सबसे बड़ा कार चोर

27 सालों में 5 हजार कारें चुराने का आरोप

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दिल्ली पुलिस ने देश के सबसे बड़े कार चोर अनिल चौहान को गिरफ्तार किया है। सेंट्रल दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अनिल चौहान को असम से गिरफ्तार किया है। अनिल पर देश के अलग-अलग हिस्सों से 27 सालों में 5 हजार से ज्यादा कारें चोरी करने का आरोप है। उसकी लैविश लाइफ स्टाइल है और उसकी दिल्ली मुंबई से लेकर उत्तर पूर्वी राज्यों तक संपत्तियाँ है। 

कार चोरी के अलावा अनिल पर हत्या, आर्म्स ऐक्ट और तस्करी के मामले दर्ज हैं। अनिल चौहान 1990 में दिल्ली के खानपुर इलाके में रहता था और ऑटो रिक्शा चलाता था। इसके बाद वह अपराध की दुनिया में आया, जिसके बाद उसने का चुराना शुरू किया। उसने चोरी के धंधे से बेहिसाब दौलत कमाई है। 1990 के दशक में अनिल ने सबसे ज्यादा मारुति 800 कारे चोरी की थी। ईडी ने उसके खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस भी दर्ज किया था।  

असम पुलिस ने 7 साल पहले भी अनिल चौहान को गिरफ्तार किया था। तब उस पर असम, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों से करीब साढ़े चार हजार से ज्यादा कार चुराने का आरोप था। पूछताछ के दौरान अनिल ने अपने आरोपों को स्वीकार किया है। अनिल पर दिल्ली से लेकर असम तक की राज्यों में साढ़े तीन हजार से ज्यादा मामले दर्ज थे। अनिल चोरी की गई कारों को जम्मू कश्मीर, नेपाल और उत्तर पूर्व के राज्यों में बेच देता था। कार के अलावा अनिल के पास से अवैध पिस्टल, 7 कारतूस एक चोरी की हुई बाइक को भी बरामद किया गया है।

ये भी देखें  

सीट बेल्ट ​मुद्दा​:​ ​लोग सहयोग नहीं करेंगे तो हादसा रोकने का प्रयास बेकार-गडकरी​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें