30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाअयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में साधु हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस  

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में साधु हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस  

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में बसंतिया पट्टी के संत दुर्बल दास के शिष्य साधु राम सहारे दास हत्या  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि यह हत्या जमीन विवाद में की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि साधु राम सहारे दास हनुमानगढ़ी के बसंतिया पट्टी के संत दुर्बल दास के शिष्य थे। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में में जुट गई है। गुरुवार को उनका शव उनके कमरे में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया।

 बताया जा रहा है कि अम्बेडकर नगर के भीटी में दस बीघा जमीन के मालिकाना अधिकार को लेकर यह हत्या की गई है। कहा जा रहा है कि घटना के समय हनुमानगढ़ी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया गया था। इस घटना के बाद  मंदिर परिसर में रहने वाला एक युवक भी गायब है। उस पर साधु राम सहारे की हत्या का शक जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रवेश द्वार पर बने एक कमरे में साधु राम सहारे दास रहते थे। अब इसी कमरे में उनका शव मिला है। साधु राम सहारे दास के गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं।

इस घटना की जानकारी मिलते ही आईजी और एसएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस के साथ घटना स्थल पर फारेंसिक टीम भी पहुंची है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी गुरूवार सुबह को पता चला।
ये भी पढ़ें  

 

 

अब विदेश से भी लिया जा सकेगा रामलला के लिए दान, FCRA को मंजूरी    

जितनी आबादी, उतना हक़, कांग्रेस का जुमला!     

खड़गे होंगे PM! ममता-राहुल का क्या होगा ?  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें