बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में सामने आई दिल दहला देने वाली घटनाओं ने वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बता दें कि, मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला की है। यहां 43 वर्षीय हिंदू व्यक्ति रबेंद्र ऋषि की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। रबेंद्र एक सैलून चलाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी सद्दाम अक्सर बिना पैसे दिए सैलून में बाल कटवाता था और ड्रग्स खरीदने के लिए रबेंद्र से जबरन पैसे भी मांगता था। मंगलवार शाम जब रबेंद्र ने उसे उधार में बाल काटने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर सद्दाम ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
Another Hindu life lost in Bangladesh.
43-year-old Hindu salon owner Rabindra Rishi was reportedly stabbed to death in broad daylight in Bhaluka, Mymensingh, after he refused to cut hair on credit.
How many more lives must be lost before the safety of Bangladesh’s minorities receives the urgent attention it deserves? Protect Bangladesh’s minorities. https://t.co/XUhBbpK7Tm
— India First Post (@ifpost47) October 28, 2026
खुद को बचाने के लिए लहूलुहान रबेंद्र भागकर पास ही आरोपी के पिता की दुकान और फिर एक घर के आंगन में पहुंचे, लेकिन आरोपी ने पीछा कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और ताबड़तोड़ कई वार किए। अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी सुचित्रा ने बताया कि आरोपी काफी समय से उनके पति को परेशान और प्रताड़ित कर रहा था। यहां तक कि दुर्गा पूजा से पहले भी आरोपी ने धमकी दी थी कि पूजा के बाद तुम्हें तुम्हारे पति की लाश मिलेगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें-
‘रिजीम चेंज’ के लिए हिंसा करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
