26 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमक्राईमनामाबांग्लादेश: पूजा के लिए बनाई मूर्ति की तोड़फोड़!

बांग्लादेश: पूजा के लिए बनाई मूर्ति की तोड़फोड़!

तख्तापलट के बाद बांग्लादेश के 52 जिलों में हिंदुओं पर 205 हमले की घटनायें हुई है।

Google News Follow

Related

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार आई है। हालाँकि, इस वजह से हिंदुओं पर हमले कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, बांग्लादेश में जगह जगह हिंदुओं और उनके मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के लिए बनाई गई मूर्ति को खंडित कर दिया गया है।

बांग्लादेश के शेरपुर जिले में दुर्गा पूजा के लिए बनाई गई थी। देर रात कुछ बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में घुस गए। जिहादी मानसिकता के लोगों ने दुर्गा पूजा के लिए मिट्टी से बनी मां की मूर्ति को अपवित्र कर दिया। शेरपुर जिले का यह हिस्सा मेघालय सीमा से सटा हुआ है। मंदिर समिति के महासचिव की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने मूर्ति पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की भी कोशिश की, लेकिन आग नहीं लगी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना मौके पर पहुंची, तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे।

यह भी पढ़ें:

कन्नौज रेप कांड: सपा नेता नवाब सिंह का DNA सैम्पल मैच!

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED का छापा!

इस घटना में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. स्थानीय पुलिस ने वादा किया है कि जांच के बाद हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर शुरू हुए आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया।  बांग्लादेश में जिहादी भीड़ ने इस कदर हिंसा मचाई की प्रधानमंत्री हसीना शेख हसीना ने इस्तीफा देकर भारत में शरण ली। तख्तापलट के बाद बांग्लादेश के 52 जिलों में हिंदुओं पर 205 हमले की घटनायें हुई है।

यह भी पढ़ें:

बलात्कार के दोषियों को 10 दिन में फांसी की सजा: पश्चिम बंगाल का नया विधेयक !

मणिपुर: रात के अंधेरे में गांव पर हमला, ड्रोन से दागे बम, इंफाल में कर्फ्यू!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,281फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें