30 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाजैश आतंकी के बाद अब ISI एजेंट अरेस्ट

जैश आतंकी के बाद अब ISI एजेंट अरेस्ट

पाकिस्तानी ISI एजेंट राणा राउफ बंगाल से गिरफ्तार

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बंगाल में सीमा पार से संचालित हो रहे खुफिया नेटवर्क पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक और करारी चोट की है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हामिम मंडल की गिरफ्तारी के बाद, एसटीएफ ने उत्तर 24 परगना जिले के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्र बनगांव से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया संदिग्ध आईएसआई एजेंट है, जिसकी पहचान राणा राउफ उर्फ वहाब के रूप में हुई है।

प्राथमिक जांच के अनुसार, आरोपित नेपाल सीमा के जरिए भारत में दाखिल हुआ था और पिछले कई महीनों से कोलकाता के तपसिया इलाके में खुद को बढ़ई (कारपेंटर) बताकर रह रहा था। अपनी असली पहचान छिपाने के लिए उसने कोलकाता के ही एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से फर्जी भारतीय पहचान-पत्र बनवा लिए थे। एसटीएफ ने जाली कागजात बनाने वाले उस सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि राणा का मुख्य काम संवेदनशील जानकारियां जुटाकर सीमा पार भेजना था। हामिम मंडल की गिरफ्तारी के बाद वह सतर्क हो गया था और बनगांव के रास्ते बांग्लादेश भागने की फिराक में था। फिलहाल, एसटीएफ उसके कॉल डिटेल्स, विदेशी संपर्कों और स्थानीय मददगारों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में 15 अगस्त से पेट्रोल पंप बंद

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें