28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामासुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, अमित शाह बोले- 'नक्सलवाद पर एक...

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, अमित शाह बोले- ‘नक्सलवाद पर एक और प्रहार!’

Google News Follow

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई की सराहना की है। इस कार्रवाई में 16 नक्सलियों को मार गिराया गया है। शाह ने इसे केंद्र सरकार के 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के संकल्प का एक और अहम कदम बताया।

गृहमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नक्सलवाद पर एक और प्रहार! हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक सफल अभियान चलाते हुए 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया और भारी मात्रा में स्वचालित हथियार बरामद किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है। मैं उन सभी से अपील करता हूं जो अब भी हथियार उठाए हुए हैं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास के मार्ग को अपनाएं।”

सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में 28 मार्च से नक्सल विरोधी अभियान जारी है। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया। 29 मार्च को सुबह 8 बजे से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच भारी मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। इसमें एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल, पॉइंट 303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल लॉन्चर और कई विस्फोटक उपकरण शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मुठभेड़ में और भी नक्सली मारे गए या घायल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इस ऑपरेशन में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। मुठभेड़ स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सुरक्षाबलों ने हाल ही में 25 मार्च को भी एक बड़े ऑपरेशन में इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत तीन नक्सलियों को ढेर किया था। लगातार की जा रही यह कार्रवाइयां केंद्र और राज्य सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ मजबूत रणनीति को दर्शाती हैं। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा। इस ऑपरेशन से नक्सलियों की कमर तोड़ने में मदद मिलेगी और आने वाले समय में और भी बड़े कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

IPL 2025: CSK की करारी हार के बावजूद चमक रहें नूर अहमद, पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे!

कुणाल कामरा के समर्थन में बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर जोर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें