29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामाएनआईए को मिली बड़ी कामयाबी, एंटीलिया केस में दो लोग गिरफ्तार

एनआईए को मिली बड़ी कामयाबी, एंटीलिया केस में दो लोग गिरफ्तार

Google News Follow

मुंबई। एंटीलिया केस की जांच कर रही एनआईए ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि ये दोनों आरोपी मुकेश अंबानी के घर के नजदीक उस एसयूवी को रखने में शामिल थे। जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक छड़े थीं। मालूम हो कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिली थी। इसके बाद इस मामले को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था।

एनआईए ने इस मामले में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील मामले में जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के नाम सामने आए। अधिकारी ने बताया, ‘‘संतोष शेलार और आनंद जाधव को 11 जून को मलाड उपनगर से पकड़ा गया था। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों अंबानी के आवास के पास उस एसयूवी को वहां रखने में शामिल थे जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी थी। बता दें कि एक विशेष अदालत ने दोनों को 21 जून तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि एनआईए इस बात का पता लगा रही है कि क्या शेलार और जाधव की ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या में कोई भूमिका है जो कथित रूप से अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के बाहर 25 फरवरी को बरामद उस एसयूवी का मालिक था। हिरन का शव पांच मार्च को ठाणे में तट पर मिला था।एनआईए के अनुसार मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाझे मामले में मुख्य आरोपी हैं जिन्हें अब बर्खास्त कर दिया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें