29 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामाबिहार में 1300 अपराधियों की तैयार हो रही 'कुंडली', जब्त होगी संपत्ति...

बिहार में 1300 अपराधियों की तैयार हो रही ‘कुंडली’, जब्त होगी संपत्ति : डीजीपी

Google News Follow

बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है। बिहार पुलिस अब अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही है और जल्द ही उन पर कार्रवाई शुरू होगी। बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अपराध से कमाए गए धन पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने 400 लोगों की पूरी फाइल तैयार कर ली है और उसे न्यायालय में सौंप दिया गया है। अदालत उस पर विचार कर रही है।

उन्होंने आगे बताया कि 1200 से 1300 लोगों को और चिह्नित किया गया है, जिनके कागजात तैयार हो रहे हैं। इनमें वे लोग हैं जिन्होंने अपराध से संपत्ति अर्जित की है। इनमें बड़े स्तर के भू माफिया, अपराधी, बालू माफिया और अवैध कारोबार में शामिल लोग हैं। इनके कागजात तैयार कर अदालत को भी सौंपे जाएंगे।

बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की पहल से जुड़े प्रश्नों को लेकर कहा कि जितने स्कूल और कॉलेज हैं, वहां पर महिला पुलिसकर्मी गश्ती करेंगी। इसके लिए इसी साल 2000 स्कूटी खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा, “इसी स्कूटी के जरिए महिला पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी लड़कियों के स्कूल-कॉलेज जाने और छुट्टी के समय गश्त करेंगी और किसी भी प्रकार के अवांछित तत्वों के खिलाफ कड़ी और निरोधात्मक कार्रवाई करेंगी।”

बता दें कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राज्य के गृह मंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद कहा था कि सीएम नीतीश कुमार के सुशासन को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बिहार के स्कूलों और कॉलेजों के पास पुलिस बल की तैनाती पर जोर देते हुए कहा कि सड़क पर स्कूल-कॉलेज के बाहर रोमियो पर पुलिस की खास नजर रहेगी। इसके लिए विशेष फोर्स लगाने का काम किया जाएगा। स्कूल की छुट्टी पर विशेष तौर पर अभियान चलाकर वहां पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी ताकि छेड़छाड़ न हो सके।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता, 1 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

मुंबई में iPhone 16 सप्लाई फ्रॉड: Maple ऑपरेटर कंपनी के CEO मृृत्युंजय प्रसाद गुप्ता गिरफ्तार

दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल-फलाह की तर्ज पर नंदुरबार का जामिया इस्लामिया भी जांच के घेरे में

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें