बिहार के औरंगाबाद जिले में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने की घटना प्रकाश में आयी है| इस शॉर्ट सर्किट के बाद गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। इस घटना से लगी आग के कारण लगभग 30 लोगों की मौत और 10 गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद जिले में शॉर्ट सर्किट और फिर सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई| यहां एक घर में छठ पूजा के लिए खाना बनाया जाता था। इसी बीच अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई|
Aurangabad, Bihar| Injuries reported after fire broke out in a shop y'day, no casualties reported yet
We were preparing for Chhath puja, my wife was making meals. A sudden fire broke out at my shop after a cylinder there exploded. My family members were injured: Anil, Shopkeeper pic.twitter.com/ej0Dh31qj8
— ANI (@ANI) October 29, 2022
उसके बाद घर में लगी आग में गैस सिलेंडर भी फट गया, जिसके परिमाण स्वरूप यह आग विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में करीब 30 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। आग में फंसे नागरिकों को बचाने की कोशिश करने वाले 7 पुलिसकर्मी भी आग में घायल हो गए।
आग की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों को औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि आग शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर फटने से लगी बताई जा रही है, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें-
टी20 विश्व कप भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान होगी बारिश?