देशभर में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु से 33 बांग्लादेशी नागरिकों को पश्चिम बंगाल भेजा है, जहां से उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इन सभी लोगों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। इनमें 25 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। इन्हें तमिलनाडु के सलेम जिले के अट्टूर स्थित विशेष शरणार्थी शिविर में रखा गया था।
प्रशासन ने इन सभी को तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से तिरुचिरापल्ली-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जरिए पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया। यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन में इनके लिए एक अलग कोच आरक्षित किया गया था।
#WATCH | Tamil Nadu | A total of 33 Bangladeshi nationals who were lodged in the special refugee camp at Attur in Salem district were deported from Tiruchirappalli.
According to officials, the individuals had been detained in connection with various cases and for residing in… pic.twitter.com/3cVMnDQgi9
— ANI (@ANI) March 20, 2026
अधिकारियों का कहना है कि पश्चिम बंगाल पहुंचने के बाद सभी 33 लोगों को औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। यह कदम अवैध प्रवासन के खिलाफ केंद्र और राज्य एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है।
हाल के दिनों में विभिन्न राज्यों में पहचान अभियान तेज किया गया है, जिसके तहत बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे विदेशी नागरिकों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सीमा पार से अवैध रूप से आने वाले लोगों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें:
कनाडाई पुलिस ने माना भारत का विदेशी हत्याओं में कोई हस्तक्षेप नहीं
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर कांग्रेस सख्त: 4 विधायकों को कारण बताओ नोटिस
