27 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाकनाडाई पुलिस ने माना भारत का विदेशी हत्याओं में कोई हस्तक्षेप नहीं

कनाडाई पुलिस ने माना भारत का विदेशी हत्याओं में कोई हस्तक्षेप नहीं

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भारत-कनाडा संबंधों को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच कनाडा के पुलिस प्रमुख माइक डुहेम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत सहित किसी भी विदेशी देश द्वारा हस्तक्षेप या ट्रांसनेशनल दमन के ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

CTV न्यूज को दिए इंटरव्यू में डुहेम ने स्पष्ट कहा, “जब विदेशी दखल या ट्रांसनेशनल दबाव की बात आती है, तो हमारे पास जो फाइलें हैं, उनके आधार पर हमारे पास ऐसे लोग हैं जो लोगों को डराते हैं, परेशान करते हैं, लेकिन देश की परवाह किए बिना किसी विदेशी संस्था से तार जोड़ना, हमारे पास ऐसा नहीं है।” यानी उपलब्ध जांच फाइलों के आधार पर किसी भी देश से सीधा संबंध स्थापित नहीं किया जा सका है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब पहले कनाडा की सरकार भारत पर गंभीर आरोप लगा चुकी थी। पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों के संभावित संबंध की बात कही थी, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। हालांकि, डुहेम ने अब कहा है कि भारत सहित किसी भी विदेशी सरकार को सीधे तौर पर इन गतिविधियों से जोड़ने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों पर भी टिप्पणी की और कहा कि उगाही के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन हर मामले को सीधे तौर पर किसी विदेशी सरकार से जोड़ना आसान नहीं है। डुहेम के मुताबिक, कुछ आपराधिक समूह बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए भी कर सकते हैं, जिससे जांच जटिल हो जाती है।

पिछले कुछ वर्षों में ‘विदेशी हस्तक्षेप’ और ‘ट्रांसनेशनल दमन’ कनाडा में बेहद संवेदनशील मुद्दे रहे हैं और इन्हीं कारणों से भारत-कनाडा संबंधों में खटास आई थी। अक्टूबर 2024 में डुहेम ने खुद भारत पर कनाडा में हिंसक गतिविधियों से जुड़े आरोप लगाए थे और इसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया था।

हालांकि, हाल के महीनों में कनाडा के रुख में बदलाव देखने को मिला है। नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के कार्यभार संभालने के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संवाद फिर से सक्रिय हुआ है। फरवरी में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा था कि अब उन्हें भारत की संलिप्तता पर संदेह नहीं है और इस तरह की गतिविधियां जारी नहीं हैं।

कुल मिलाकर, कनाडाई पुलिस प्रमुख के इस बयान को भारत के लिए कूटनीतिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की संभावना बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें:

Zomato ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म शुल्क: अब प्रति ऑर्डर ₹14.90, ग्राहकों पर बढ़ा बोझ

काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले पर वैश्विक मानवाधिकार संगठन के सवाल

“यह एक पाकिस्तानी फिल्म है, तो इसे पाकिस्तान के लोगों को क्यों नहीं दिखाया?” अबू आज़मी ने ‘धुरंधर 2’ पर जताई नाराजगी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें