27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमबॉलीवुड"यह एक पाकिस्तानी फिल्म है, तो इसे पाकिस्तान के लोगों को क्यों...

“यह एक पाकिस्तानी फिल्म है, तो इसे पाकिस्तान के लोगों को क्यों नहीं दिखाया?” अबू आज़मी ने ‘धुरंधर 2’ पर जताई नाराजगी

फिल्म को बताया ‘नफरत फैलाने वाली

Google News Follow

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने फिल्म पर तीखा हमला करते हुए इसे झूठी फिल्म औ नफरत फैलाने का माध्यम करार दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पाकिस्तान-आधारित कहानी को भारतीय दर्शकों के सामने क्यों प्रस्तुत किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी से बातचीत में अबू आज़मी ने कहा, “यह फिल्म सिर्फ़ नफ़रत फैलाने के लिए बनाई गई है, यह एक झूठी फिल्म है। यह एक पाकिस्तानी फिल्म है, तो इसे पाकिस्तान के लोगों को क्यों नहीं दिखाया? हिंदुस्तान के लोगों को क्यों दिखाया?”

आजमी ने आरोप लगाया कि फिल्म में मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने की कोशिश की गई है। उनके मुताबिक, फिल्म में कुछ अपराधियों को दिखाकर पूरे समुदाय की छवि खराब की जा रही है, जबकि व्यापक सामाजिक वास्तविकताओं को नजरअंदाज किया गया है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के एक अन्य विधायक रईस शेख ने भी फिल्म की आलोचना की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, धुरंधर जैसी फिल्में कहानी कहने और पॉलिटिकल मैसेज के बीच की लाइन को धुंधला कर देती हैं, बार-बार एक ही सरकार की बड़ाई करती हैं। यह आर्ट नहीं, एजेंडा है। साथ ही उन्होंने सिनेमा को प्रचार का माध्यम बनाने का आरोप किया।

वहीं वारिस पठान ने भी कहा कि फिल्मों का उद्देश्य ज्ञान और मनोरंजन होना चाहिए, लेकिन कुछ निर्माता मुनाफे के लिए नकारात्मकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

बढ़ते विवाद के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले ही दिन इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और अब तक कुल कमाई 145.55 करोड़ रुपये (सभी भाषाओं में) पहुंच चुकी है।

स्पाई एक्शन थ्रिलर इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी एक भारतीय जासुस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपराध जगत में अपनी पहचान बनाता है। कुल मिलाकर, जहां एक ओर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता की ओर बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर इसकी सामग्री को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज होती जा रही है।

यह भी पढ़ें:

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती है, आरजी कर कांड पीड़िता की मां

Zomato ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म शुल्क: अब प्रति ऑर्डर ₹14.90, ग्राहकों पर बढ़ा बोझ

काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले पर वैश्विक मानवाधिकार संगठन के सवाल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें