29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाबिहार : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या।

बिहार : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या।

भाजपा के सक्रीय कार्यकर्ता थे। साथ वो भाजपा के जिला महामंत्री भी थे। अजय साह की हत्या के बाद पुलिस ने जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी है।

Google News Follow

बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के जिला महामंत्री अजय साह की 2 बाइक सवार बदमाशोंन ने गोली मारकर हत्या की। आलमगंज थानाक्षेत्र के बजरंगपुरी नहर के पास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। अजय साहा को गोलियां मारकर हमलावर फरार हुए है, लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दरसल 50 वर्षीय अजय साह आलमगंज थानाक्षेत्र के बजरंगपुरी नहर के पास डेयरी बूथ चलाते थे। अजय बजरंगपुरी मंडल के महामंत्री भी रह चुके है। मामले में बारे में कहा जा रहा है की, डेयरी बूथ पर बदमाशों के साथ अजय की कहासुनी हुई, जिसके बाद बदमाशों ने पिस्तौल निकाल कर अजय पर अंधाधुंद फायरिंग की। फायरिंग के बाद अपराधी फरार हो गए।

गोलियों की आवाज सुनकर मृतक के परिजन बाहर आए जहां उन्होंने अजय को खून में लथपथ पाया। अजय को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, मगर अस्पताल पहुंचने तक अजय की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसमें खुद एसएसपी भी शामिल थे।

पटना सिटी एसएसपी ने कहा है FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया है, परिजनों के बयान भी दर्ज कराए जा रहें है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, मगर मृतक के साथ कहासुनी की बात की जा रही है। अभी अजय साह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अजय पर गोली चलाने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए शोधकार्य जारी है।

अजय साह भाजपा के सक्रीय कार्यकर्ता थे। साथ वो भाजपा के जिला महामंत्री भी थे। अजय साह की हत्या के बाद पुलिस ने जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी है। इलाके में कई जगहों पर नाकाबंदी के साथ शोधकार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें