26 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमक्राईमनामाBJP नेता की नाबालिग बेटी का पेड़ पर मिला शव, परिजनों का...

BJP नेता की नाबालिग बेटी का पेड़ पर मिला शव, परिजनों का है यह आरोप  

Google News Follow

Related

नई दिल्ली।झारखंड के पलामू जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की 10 कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी का शव पलामू के जंगलों में पेड़ से लटका हुआ मिला। खबरों की माने तो रिपोर्ट में कहा गया है कि नाबालिग की एक आंख भी निकाली गई थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। जांच के बाद पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है।इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को एक मोबाइल बरामद किया है। शुरुआती तौर पर मोबाइल के कॉल डेटा रिकॉर्ड्स के आधार पर पुलिस ने 23 साल के एक युवक प्रदीप कुमार सिंह धनुक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रदीप कुमार इस मामले का संदिग्ध है। प्रदीप कुमार शादीशुदा है और इस घटना में उसके और भी साथी शामिल हो सकते हैं।इधर मृतक लड़की के परिजनों ने बताया है कि लड़की बीते 7 जून की सुबह 10 बजे से घर से लापता थी। स्थानीय थाने के इंचार्ज ने बताया है कि लड़की के परिवार वालों ने मंगलवार को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी लेकिन इस बीच स्थानीय लोगों को लड़की की पेड़ पर टंगी लाश मिली। बताया जा रहा है कि एक कपड़े के सहारे लड़की की बॉडी को पेड़ पर लटकाया गया था। लड़की की आंखें भी निकाल ली गई थी। अधिकारियों को आशंका है कि हत्या से पहले लड़की की बेरहमी से पिटाई की गई थी। इसके बाद इसे आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया गया था। लड़की के परिजनों ने इस मामले में दुष्कर्म किये जाने का आरोप भी लगाया है। इधर इस मामले पर पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं? पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि लड़की और उसके परिजनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और उसके बाद से ही लड़की लापता हो गई थी। वहीं, अब इस मामले में झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने कहा है कि अगर पुलिस परिजनों की आशंकाओं को दूर नहीं कर पाती है तो इस मामले को पार्टी स्वतंत्र जांच की मांग करेगी। फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुटी हुई है और सारे जंगल से इस केस की पड़ताल कर रही है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,237फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें