26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में चार मंजिला इमारत ढही 11 की मौत,घायलों का सरकारी खर्चे...

मुंबई में चार मंजिला इमारत ढही 11 की मौत,घायलों का सरकारी खर्चे पर होगा इलाज

Google News Follow

मुंबई। मलाड वेस्ट में बड़ा हादसा हो गया। एक चार मंजिला इमारत के गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार की देर रात की है। जब इमारत गिरी उस समय एक अन्य इमारत को भी अपनी चपेट में ले लिया। उधर घायलों का इलाज बीडीबीए में चल रहा है। वहीं मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है। आसपास के तीन इमारतों  के लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार 17 लोगों को बचाया जा चुका है। बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार, मलाड वेस्ट में एक आवासीय इमारत गिरने के साथ एक अन्य इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। नगर निगम ने कहा कि इसने क्षेत्र में एक और आवासीय संरचना को भी प्रभावित किया जो अब खतरनाक स्थिति में है।

प्रभावित इमारतों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को बीडीबीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुंबई में जोन 11 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विशाल ठाकुर ने कहा कि महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। लोगों को बचाने के लिए टीमें यहां मौजूद हैं। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा कि बारिश के कारण इमारतें गिर गई हैं। बचाव अभियान जारी है। घायल लोगों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

मलाड मालवानी इमारत दुर्घटना,मृतकों के आश्रितों को 5-5लाख रुपए की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मलाड मालवानी में इमारत दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त की और अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। बुधवार की रात मालाड के मालवणी इलाके में एक इमारत के गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। बीती रात मुख्यमंत्री को इस घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने नगर आयुक्त से चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्य सावधानी पूर्वक करने के निर्देश दिये। बीएमसी का दस्ता बीती रात से ही बचाव कार्य में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि घायलों को सरकार के खर्चे पर कराया जाएगा। गौरतलब है कि अवैध निर्माण के चलते यह हादसा हुआ है। महानगर में बीएमसी की मिलीभगत से अवैध निर्माण आम बात है। इस तरह की दुर्घटनाओं के बाद जांच की बात होती है और फिर मामला शांत होते हो लिपापोती कर दी जाती है।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें