36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमबॉलीवुडटीएमसी सांसद नुसरत जहां ने निखिल से अलग होने का किया ऐलान,कहा,शादी...

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने निखिल से अलग होने का किया ऐलान,कहा,शादी नहीं हुई थी

Google News Follow

मुंबई। बंगाली एक्ट्रेस और और टीएमसी सांसद नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन की राहें जुदा हो चुकी हैं। निखिल और नुसरत पिछले साल नवंबर से ही अलग रह रहे हैं। हालांकि की अलग होने की कोई साफ वजह सामने नहीं आई है ,लेकिन नुसरत के प्रेग्नेंसी की खबर मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है। जबकि उनके पति का कहना है कि उन्हें नुसरत के प्रेग्नेंसी बारे में जानकारी नहीं है। बता दें कि दोनों ने तुर्की कानून के हिसाब से शादी की थी जो भारत मान्य नहीं है।  नुसरत जहां ने कहा, ‘तुर्की मैरिज रेग्‍युलेशन के अनुसार एक विदेशी धरती पर आयोजित होने के चलते ये सेरेमनी अमान्‍य है। क्योंकि यह एक अंतरधर्मीय विवाह है, इसलिए इस शादी का भारत के ‘स्‍पेशल मैरिज एक्‍ट’ में मान्य होना जरूरी है, जो नहीं हुआ है। कानून के आधार पर ये शादी मान्य नहीं है, बल्कि एक र‍िश्‍ता या ‘ल‍िव-इन-रिलेशनशिप है। ऐसे में तलाक लेने का सवाल ही नहीं उठता.’ यानि अगर दोनों अलग हो चुके हैं तो तलाक नहीं लेंगे क्योंकि उनकी शादी भारतीय कानून के हिसाब से वैध नहीं है।गौरतलब है कि, निखिल जैन ने नुसरत की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करते हुए कहा कि वो बच्चा मेरा कैसे हो सकता है, जबकि हम पिछले 6 महीनों से अलग रह रहे हैं। पति के बयानों के बाद नुसरत ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, उनकी और निखिल की इंटरफेथ मैरिज (दो धर्मों के लोगों के बीच हुई शादी) थी, जिसे भारत में वैधानिक तौर पर मान्यता की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। कानूनी तौर पर दोनों की शादी मान्य नहीं है। वे दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, जिसके चलते तलाक का सवाल नहीं उठता। इसके अलावा नुसरत ने निखिल पर अपने पुश्तैनी गहने चोरी  आरोप लगाया है।  इधर,मीडिया से बात करते हुए निखिल जैन ने कहा, “मेरे मुताबिक, यह शादी लीगल थी। उन्होंने जो भी कहा है मैं उस पर कोई भी कॉमेंट नहीं करना चाहता। हमारा मुद्दा कोर्ट तक पहुंच गया है। मैं सिविल सूट फाइल किया है। मैं तब तक इस बात पर कोई कॉमेंट नहीं करूंगा जब तक मैटर कोर्ट में है।” निखिल जैन ने कन्फर्म करते हुए कहा कि हां हम दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं और पिछले साल नवंबर से दोनों ही अलग रह रहे हैं। निखिल ने आगे कहा कि जो कोर्ट में मैंने सिविल सूट फाइल किया है, वह मैटर को रद्द (एन्लमेंट ऑफ द मैटर) करने के लिए किया है, क्योंकि शादी तुर्की में हुई थी। न कि आपसी सहमति से अलग होने या फिर तलाक के लिए किया है। वहीं नुसरत जहां ने कहा कि निखिल संग मैंने अपने रास्ते बहुत पहले ही अलग कर लिए थे, लेकिन मैंने इसके बारे में किसी को भी जानकारी देना ठीक नहीं समझा। साथ ही मैं अपनी पर्सनल लाइफ किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती थी। हमारी शादी न तो कानूनी तौर पर मान्य है और न ही कानून की नजरों में हम दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के बीच काफी तनावपूर्ण स्थित बनी हुई है। बता दें कि, नुसरत जहां और  एक- दूसरे को,लंबे समय तक डेट करने के बाद 2019 में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। निखिल जैन और नुसरत ने अपनी शादी तुर्की कानून के अनुसार की थी जो भारत में अमान्य है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें