30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाUS में भारतीय मूल के परिवार के साथ क्रूरता, चार लोगों का...

US में भारतीय मूल के परिवार के साथ क्रूरता, चार लोगों का शव मिला

इस परिवार का सोमवार को अपहरण किया गया था, आठ माह के मासूम को भी नहीं छोड़ा 

Google News Follow

अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपहरण के शिकार भारतीय मूल के परिवार का शव मिला है।  इसमें आठ माह की मासूम बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि अपहरण के बाद से इस परिवार की खोज की जा रही थी। यह परिवार सोमवार को लापता हुआ था तब से इनकी तलाश जारी थी। अब कैलिफोर्निया प्रशासन ने इस परिवार के मौत की पुष्टि की है। इस मामले में 48 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से भारतीय मूल के लोगों में डर व्याप्त है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी एक वीडियो सामने आई है जिसमें उसे इन लोगों को जबरन एक ट्रक में ढकेलते हुए देखा जा सकता है। आठ माह के बच्चे और उसकी मां जसलीन कौर,पिता जसदीप सिंह और अंकल अमनदीप सिंह सोमवार गायब हैं। इसके बाद इस परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन अब इनका शव बरामद हुआ है।

इससे पहले भी इस शख्स पर बंदूक के दम पर लूटपाट करने के मामले दर्ज हैं। अब इस केस पुलिस का कहना है कि इस घटना में वह अकेला नहीं है। कुछ और लोग भी शामिल  हो सकते हैं। इस मामले में पुलिस एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें जसदीप सिंह और अमनदीप के हाथ बंधे हुए हैं।और उन्हें हथियार के बल पर जबरन चढ़ाया जा रहा है। इसके बाद बदमाश ट्रक लेकर रवाना हो जाते हैं बाद  जसलीन कौर और आठ साल के बच्चे को भी अपहरण कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें

अपने हुए पराये: उद्धव को झटका, जयदेव ठाकरे ने CM शिंदे का किया समर्थन 

दशहरा रैली: संघ की तारीफ़ कर उद्धव ठाकरे ने दिए नए समीकरण के संकेत?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें