32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामासहार एयरपोर्ट और नायर अस्पताल को मिला बम धमकी वाला ईमेल, जांच...

सहार एयरपोर्ट और नायर अस्पताल को मिला बम धमकी वाला ईमेल, जांच शुरू

मुंबई पुलिस अलर्ट

Google News Follow

सहार अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और नायर अस्पताल को शनिवार (6 सितंबर) को संदिग्ध बम धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने त्वरित जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, ईमेल में दावा किया गया था कि एयरपोर्ट के वॉशरूम में बम लगाया गया है। चेतावनी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने एयरपोर्ट और अस्पताल दोनों जगहों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, किसी भी जगह से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह ईमेल फर्जी आईडी से भेजा गया प्रतीत हो रहा है। अब साइबर सेल को इस मामले की जांच सौंपी गई है, ताकि ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाया जा सके और आरोपी की पहचान की जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सावधानी के तौर पर मुंबई के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासतौर पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और प्रमुख सरकारी इमारतों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देशभर में त्योहारों का सीजन नजदीक है और सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और धमकी भरे ईमेल भेजने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

झारखंड: चाईबासा में 10 लाख का इनामी माओवादी ढेर, हथियार बरामद

AIMIM ने खोले पत्ते, किसे करेंगे उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन !

जापान के प्रधानमंत्री को देना होगा इस्तीफा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें