30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाभारत-बांग्लादेश सीमा पर 80 लाख रुपए से अधिक का सोना जब्त, तस्कर...

भारत-बांग्लादेश सीमा पर 80 लाख रुपए से अधिक का सोना जब्त, तस्कर गिरफ्तार!

खुफिया जानकारी मिलने के बाद जवानों ने त्वरित रणनीति बनाई और बाड़ के पास आम और केले के बागानों में दो समूहों में तैनाती की।

Google News Follow

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोने की बड़ी तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की 32वीं बटालियन के जवानों ने नादिया जिले में कार्रवाई करते हुए करीब 80.55 लाख रुपए मूल्य के 719.2 ग्राम वजनी छह सोने के बिस्कुट जब्त किए और एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुई कार्रवाई?

बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, खुफिया जानकारी मिलने के बाद जवानों ने त्वरित रणनीति बनाई और बाड़ के पास आम और केले के बागानों में दो समूहों में तैनाती की। इसी दौरान दो भारतीय और दो बांग्लादेशी तस्कर दिखाई दिए। बांग्लादेशी तस्करों ने छोटे प्लास्टिक पैकेट भारतीय तस्करों की ओर फेंके। जैसे ही भारतीय युवक ने पैकेट उठाने की कोशिश की, बीएसएफ जवानों ने उसे धर दबोचा। एक तस्कर मौके से भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार आरोपी के पास से दो पैकेट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच में पता चला कि पैकेटों में छह सोने के बिस्कुट छिपाए गए थे। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सोने और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है।

जनसंपर्क अधिकारी ने इस सफल अभियान के लिए जवानों की सराहना की और कहा कि बीएसएफ पूरी तरह से तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सक्षम है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सोने की तस्करी की जानकारी तुरंत बीएसएफ को दें। साथ ही आश्वासन दिया कि विश्वसनीय सूचना देने वालों को उचित पुरस्कार दिया जाएगा और उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। बीएसएफ की इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया है कि सीमा पार सोने और अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:

रेलवे कर्मचारियों की खूब मनेगी दिवाली, मिलेगा हेवी बोनस!

वायरल फीवर: मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? आयुर्वेद से जानें उपचार!

तमिलनाडु: आविन दूध की कीमतों में कटौती न होने से उपभोक्ता नाराज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें