27 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाबुल्ली ऐप केस में पुलिस ने की तीसरी गिरफ्तारी 

बुल्ली ऐप केस में पुलिस ने की तीसरी गिरफ्तारी 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

‘बुली बाई’ ऐप मामले में मुंबई साइबर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी भी उत्तराखंड से ही गिरफ्तार किया गया। यह तीसरी गिरफ्तारी है। आरोपी का नाम मयंक रावल बताया जा रहा है। इससे पहले भी मुंबई साइबर पुलिस ने उत्तराखंड से मुख्य आरोपी श्वेता सिंह (18) और इंजीनियरिंग छात्र विशाल कुमार झा (21) को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने यह गिरफ्तारी गिटहब पर होस्ट किए गए ‘बुली बाई’ ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की फर्जी तस्वीर अपलोड करने और उन्हें ‘नीलाम’ करने के मामले में की है। खबरों  में कहा गया है कि मुख्य आरोपी नेपाल में स्थित अपने दोस्त के आदेश पर काम कर रहा था। जांच दल और पुलिस उससे जुड़े लोगों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि श्वेता सिंह फर्जी अकाउंट के जरिये ट्वीटर पर आपत्तिजनक कंटेंट शेयर कर रही थी। बताया जा रहा है कि श्वेता सिंह  के पिता का  कोरोना काल में निधन हो गया था और मां की कैंसर से मौत हो गई थी। बताया जा रहा कि उसकी एक बड़ी बहन और छोटी बहन के अलावा  एक भाई भी है। मुंबई पुलिस को इस आरोपी के बारे में विशाल कुमार ने जानकारी दी थी। जिससे पहले ही बेंगलुरु से गिरफ्तार किया जा चुका है।

 ये भी पढ़ें 

जलसा पहुंचा कोरोना, अमिताभ बच्चन का कर्मचारी संक्रमित

मुंबई में लग सकता है लॉकडाउन? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,314फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें