27.3 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
होमक्राईमनामाछत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में 16 लाख के दो इनामी माओवादी ढेर!

छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में 16 लाख के दो इनामी माओवादी ढेर!

हथियार और विस्फोटक बरामद

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार (12 सितंबर) सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 8-8 लाख रुपए के दो इनामी माओवादियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और प्रतिबंधित नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में माओवादी सक्रियता की विश्वसनीय सूचना मिलने पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान सुबह से ही पुलिस और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही।

मारे गए माओवादी की पहचान हिड़मा पोड़ियाम (34) और मुन्ना मड़कम (25) के रूप में हुई। हिड़मा पोड़ियाम बेडसेट, इन्द्रावती क्षेत्र का निवासी था और पीपीसीएम कंपनी नंबर 2, प्लाटून नंबर 1 का सदस्य था। उस पर 8 लाख रुपए का इनाम था। मुन्ना मड़कम कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा का निवासी था और कंपनी नंबर 02, प्लाटून नंबर 01 का सदस्य था, उस पर भी 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक .303 राइफल, एक एसएलआर, कुछ देसी हथियार और भारी मात्रा में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए। इसके अलावा प्रतिबंधित नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया। बीजापुर, छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, जहां घने जंगल माओवादी समूहों के लिए सुरक्षित छिपने का स्थान प्रदान करते हैं। इस साल अब तक राज्य में कई मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें कई नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है और राज्य में माओवादी गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

भोपाल: लव जिहाद और रेप केस के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन!

नेपाल में हालात होने लगे सामान्य, कर्फ्यू हटने से शुरुवात!

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा मिजोरम, वर्चुअली दिखाई 3 ट्रेनों को हरी झंडी!

मुंबई हवाई अड्डे पर फर्जी पासपोर्ट के साथ नेपाली और बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,003फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें