29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाअसलम की स्टूडियो पर चला बुलडोजर, इन फिल्मों की हो चुकी है...

असलम की स्टूडियो पर चला बुलडोजर, इन फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग  

कांग्रेसी नेता असलम शेख की आज यानी शुक्रवार को समुंदर में बनी पांच स्टूडियो को तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि यह मामला 2021 का है।

Google News Follow

महाराष्ट्र में बनी महा अघाड़ी की सरकार ने जिस तरह से अपने चहेतों को उपकृत किया उसी का नमूना असलम शेख हैं। कांग्रेसी नेता असलम शेख की आज यानी शुक्रवार को समुंदर में बनी पांच स्टूडियो को तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि यह मामला 2021 का है। इन स्टूडियो का निर्माण मात्र छह माह के लिए किया गया था, दो साल से ज्यादा समय हो जाने के बाद इसे नहीं हटाया गया। बीएमसी द्वारा इसे हटाने के लिए कई बार नोटिस दी गई लेकिन इसे नहीं हटाया गया था। जिस पर शुक्रवार को बुलडोजर चला और निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस स्टूडियो में आदिपुत्र और रामसेतु जैसी फिल्में शूट हो चुकी हैं।

madh studio maharashtra congress leader

गौरतलब है कि बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि महाविकास अघाड़ी के शासनकाल में मुंबई के तत्कालीन पालक मंत्री असलम शेख ने मड मरवे में अवैध तरीके से बनाने की अनुमति दी थी। सोमैया ने आरोप लगाया कि ठाकरे शासनकाल में माफिया राज था। असलम शेख और आदित्य ठाकरे के सहयोग से 2021 में  मड मरवे में कई दर्जन अवैध स्टूडियो बनाये गए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि आदित्य ठाकरे के मंत्रालय ने पचीस से पचास हजार वर्ग फुट के बीच स्टूडियो की अनुमति दी गई थी।

उन्होंने कहा कि आज से स्टूडियो को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। “मोदी है तो मुमकिन है” आदित्य ठाकरे और असलम शेख ने स्टूडियो के लिए परमिशन दी थी। बता दें कि किरीट सोमैया ने अगस्त माह में असलम शेख पर गंभीर आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर अवैध को तोड़ने की मांग की गई थी। इसमें उन्होंने 1 हजार करोड़ की हेराफेरी भी की गई है। सोमैया ने आरोप लगाया था कि यहां 49 स्टूडियो बनाया गया है जो एक हजार करोड़ का कारोबार करते हैं। जिन्हें दो करोड़ रूपये मासिक किराया पर दिया जाता है।

ये भी पढ़ें  

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे अयोध्या दौरे पर, रामलला का करेंगे दर्शन

उद्धव ठाकरे खुद “दोस्त के बने दुश्मन”: “हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां…    

जेल में मुझे परेशान किया गया, लेकिन वे मेरी आस्था को डिगा नहीं सके

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें