29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमक्राईमनामासुकेश केस: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत  

सुकेश केस: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत  

Google News Follow

Related

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के केस में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सोमवार को जैकलीन फर्नांडीज ने पटियाला कोर्ट के सामने पेश हुई थी। उन्हें कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी। इस मामले में फर्नांडीज से कई एजेंसियां पूछताछ कर चुकी हैं। जैकलीन पर सुकेश से महंगे महंगे गिफ्ट लेने का आरोप है। इस मामले में जैकलीन से लंबी पूछताछ भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि नियमित जमानत पर कोई फैसला नहीं होने पर कोर्ट उनके वकीलों की मांग पर यह राहत दी है।
बता दें कि कोर्ट ने दो सौ करोड़ धन शोधन के मामले में जैकलीन फर्नांडीज को समन भेजा था। इसके बाद उनके वकीलों ने धन शोधन के मामले में याचिका दायर कर जमानत की मांग की थी। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। एडिशनल जज ने जैकलीन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब माँगा है। वहीं, जैकलीन के वकीलों ने अनुरोध पर कोर्ट ने 50 हजार के बॉन्ड पर अभिनेत्री को अंतरिम जमानत दे दी।
बताया जा रहा है नियमित जमानत पर कोई फैसला नहीं आने की वजह से अभिनेत्री के वकीलों कोर्ट ने तब तक जैकलीन को अंतरिम जमानत की मांग किए थे। जिसके बाद कोर्ट ने जैकलीन को राहत दी है। गौरतलब है कि जैकलीन की नियमित जमानत जमानत लंबित है। जिस पर कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी।
ये भी पढ़ें 

 

दिल्ली में एक बार फिर दिखी हैवानियत, दरिंदों ने निर्भया जैसी बनाई हालत

मन की बात में बोले पीएम- शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें