33 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमक्राईमनामायौन शोषण का विरोध करने बहू की गला दबाकर हत्या, ससुर अब्बास...

यौन शोषण का विरोध करने बहू की गला दबाकर हत्या, ससुर अब्बास गिरफ्तार

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके ससुर को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। कायराना थाना क्षेत्र के खुर्गान गांव में रहने वाली मशकूरा अपने घर के भीतर मृत पाई गई थी। मृतका के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद जांच की दिशा बदली और पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की।

शुक्रवार (14 फरवरी) को मशकूरा का शव उसी के घर में बने एक बंद कमरे के अंदर पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरू की। मशकूरा के ससुर अब्बास उर्फ बासा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू ने अपने आपको कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली है।

दरअसल मशकूरा का पति पंजाब में काम करता है, जिस वजह से वह गांव में अकेली रहती थी। जांच में सामने आया कि ससुर अपनी बहू पर काफी दिनों से गलत निगाहें रखता था। ससुर ने पहले तो अपनी पुत्रवधु को पहले विश्वास में लिया कि वह उसकी बेटी है। उसने उसे यकीन दिलाया कि वह उसके साथ अपने निजी जीवन की बातें भी साझा कर सकती है।

उसने मशकूरा से उसके शादी से पहले के जीवन के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी ली। ससुर के झांसे में आई बहु ने शादी से पहले के अपने राज ससुर के सामने उगल दिए। शादी से पहले मशकूरा का एक लड़के से प्रेम प्रसंग था,जिसका ससुर ने फायदा उठाना चाहा। अब्बास ने बहू से कहा कि उसका पति सलमान काम के सिलसिले में महीनों बाहर रहता है और वह अकेला महसूस करती होगी। उसने मशकूरा को अपने पुराने प्रेमी को घर पर बुलाने की अनुमति दी। उसने भरोसा दिलाया कि इस बात का उसे कोई ऐतराज नहीं होगा। देखती दी देखते मशकूरा अपने ससुर के रचे गए इस घिनौने षडयंत्र में फस गई।

ससुर अब्बास अब उसे ब्लैकमेल कर धमकी देने रहा था। 14 फरवरी को ससुर ने पहले तो मशकूरा और उसके प्रेमी की मुलाकात करवायी। प्रेमी के जाते ही अब्बास कमरे के भीतर पहुंच कर अपनी घिनौनी इच्छा जाहिर करने लगा और जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। जब मस्कुरा ने इसका कड़ा विरोध किया, तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हैरानी की बात यह रही की, पुलिस के अनुसार, हत्या की अब्बास का बेटा और महिला का पति सलमान वारदात में  साक्ष्य छिपाने में शामिल था। गुरुवार को पुलिस ने ठोस सबूतों के आधार पर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जिला पुलिस अधीक्षक एनपी सिंग ने बताया कि आरोपी अब्बास और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या, साजिश और अन्य संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल है, जबकि प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:

BLA ने जारी किया पकड़े गए पाक सैनिकों का नया वीडियो; पाकिस्तान फिर हुआ शर्मसार

वेस्ट बैंक संयुक्त वक्तव्य पर भारत के हस्ताक्षर; इज़राइल दौरे से पहले फिलिस्तीन नीति में निरंतरता

निर्वाचन आयोग से 22 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को SIR की तैयारी के निर्देश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,144फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें