29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली ब्लास्ट के लिए चुने गए फिदायीन हमले से किया था इनकार,...

दिल्ली ब्लास्ट के लिए चुने गए फिदायीन हमले से किया था इनकार, “आत्महत्या इस्लाम में पाप”

Google News Follow

दिल्ली रेड फ़ोर्ट कार ब्लास्ट की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। श्रीनगर से गिरफ्तार किए गए सह-साज़िशकर्ता जासिर बिलाल उर्फ़ दानिश ने माना है कि वह इस हमले के लिए चुना गया था, लेकिन उसने इस्लाम का हवाला देकर आत्मघाती धमाका करने से इनकार कर दिया था। बिलाल अनंतनाग के क़ाज़ीगुंड का रहने वाला है। गिरफ्तार डॉक्टरों ने पूछताछ में बताया कि रेड फ़ोर्ट कार बम के आरोपी डॉ. उमर नबी ने 2023 से दानिश को फिदायीन हमले के लिए लगातार ब्रेनवॉश किया था।

दरअसल राजनीति विज्ञान का छात्र जासीर बिलाल 2023 में हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास किराए के कमरे में रहता था, जहां डॉ. उमर, जो विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर था, महीनों तक उसे कट्टरपंथ की ओर धकेलता रहा। लेकिन 2025 में जब वास्तविक हमला करने का समय आया, बिलाल पीछे हट गया। उसने दो वजहें बताईं, एक वह और उसका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, और इस्लाम में आत्महत्या हराम है।

इसके उलट, सोमवार (17 नवंबर) को सामने आए डॉ. उमर के एक नए वीडियो में वह अंग्रेज़ी में यह कहते दिखता है कि सुसाइड बॉम्बिंग को गलत समझा जाता है, इसे शहादत की कार्रवाई कहना चाहिए। यह वीडियो उसके कट्टरपंथी मानसिक ढांचे की पुष्टि करता है।

अक्टूबर 2023 में कुलगाम की एक मस्जिद में बिलाल की मुलाकात इस आतंकी मॉड्यूल से हुई थी। इसके बाद उसे फरीदाबाद लाकर इंडक्ट किया गया। पहले उसे संगठन का ओवर-ग्राउंड वर्कर (OGW) बनाने की बात थी, लेकिन उमर लगातार उसे फिदायीन हमले के लिए तैयार करने पर अड़ा रहा।

अप्रैल 2025 में जब बिलाल ने साफ इनकार कर दिया, तो पूरी योजना ही बदलनी पड़ी। इसके बाद माना जाता है कि उमर खुद ही फिदायीन बन गया, और 10 नवंबर को दिल्ली के लाल क़िले के पास विस्फोटकों से भरी कार लेकर पहुंचा। धमाके में 14 लोगों की मौत हुई। कार में मिले मानव अवशेषों के डीएनए की जांच उसकी मां से मैच हुई, जिससे यह पुष्ट हो गया कि वही हमलावर था। बिलाल की गिरफ्तारी और पूछताछ, डॉक्टर अदील रज़ा और डॉ. मुज़फ़्फ़र गनी की गिरफ्तारी के बाद हुई। इससे पुलिस को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े इस इंटर-स्टेट मॉड्यूल को पूरी तरह समझने में बड़ी मदद मिली।

गिरफ्तारी के बाद सूखे मेवों का कारोबार करने वाले बिलाल के पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। बताया गया कि बेटे और भाई से मिलने की बार-बार अनुमति न मिलने के कारण वे बेहद निराश और मानसिक तनाव में थे। इसी स्थिति में उन्होंने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। उन्हें गंभीर हालत में GMC अनंतनाग और फिर SMHS श्रीनगर ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:

सुरक्षा बलों ने 26 हमलों के मास्टरमाइंड और टॉप माओवादी कमांडर हिडमा को ठोका

डॉक्टर उमर नबी का वीडियो वायरल, ‘सुसाइड बॉम्बिंग’ का महिमामंडन करता दिखा आतंकी

“शेख हसीना को अपराधी क्यों, मोहम्मद यूनुस को क्यों नहीं?”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें