28 C
Mumbai
Saturday, April 4, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली के तालाब में श्रद्धा का सिर ढूंढ रही पुलिस, गोताखोरों की...

दिल्ली के तालाब में श्रद्धा का सिर ढूंढ रही पुलिस, गोताखोरों की लेगी मदद 

श्रद्धा का गला दबाकर आफताब ने हत्या कर दी थी, उसके शव के 35 टुकड़े कर डाले थे।

Google News Follow

Related

दिल्ली पुलिस को श्रद्धा हत्या कांड में बड़ा सुराग मिला है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को  आफताब ने लीड दी है कि उसने श्रद्धा के सिर को कहां फेंका है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने  यहां के एक तालाब में श्रद्धा के सिर को ढूंढने पहुंची थी। कहा जा चढ़ा है कि पहले इस तालाब को पूरी तरह खाली कर उसके सिर को ढूढ़ने की प्लानिंग की थी। लेकिन, बाद में उसने इरादा बदल दिया। इसके बाद कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस लौट गई थी। दोबारा लौटने पर अपने गोताखोरों से सिर की तलाश करेगी।

गौरतलब है कि श्रद्धा का गला दबाकर आफताब ने हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर डाले थे। जिन्हें वह कई अलग अलग स्थानों पर फेंक दिया था। हत्या का खुलासा होने के बाद से दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर टुकड़े फेंकने वाले स्थानों पर पहुंची थी। बताया जा रहा है अब तक श्रद्धा के 17 से ज्यादा टुकड़े मिले हैं। जिसके डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस को अब तक श्रद्धा का शव नहीं मिला है। जिसकी तलाश जारी है।

इस कई दिनों से हो रही पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को लीड दी है कि अगर दिल्ली के मडुनी तालाब में खोजबीन की जाए तो श्रद्धा का सिर मिल सकता है। हालांकि, तालाब की गहराई 25 से 30 फीट होने की वजह से श्रद्धा के सिर को ढूढ़ना काफी मुश्किल हो सकता हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली का यह तालाब काफी पुराना हैं। बताया जा रहा है दिल्ली पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है कि श्रद्धा का सिर इसी तालाब में आफताब ने फेंका है।

वैसे, श्रद्धा के सिर को ढूंढ़ना बड़ा टास्क है मुश्किल भी हैं। श्रद्धा का सिर मिलना दिल्ली पुलिस के लिए बहुत जरूरी है। अगर श्रद्धा का सिर मिल जाता है तो इस केस के सिरों को जोड़ना पुलिस को आसान हो जाएगा। बताया जा रहा है कि यह सिर  दिल्ली  पुलिस के लिए बेहद अहम है।

ये भी पढ़ें 

“मेरे जीने की वजह…” दिवंगत अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा की आखिरी पोस्ट

​​अमेरिका के ​समलैंगिक​​ क्लब में अंधाधुंध फायरिंग​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें