29 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमक्राईमनामाधोती-कुर्ता, त्रिपुंड तिलक और रुद्राक्ष...उज्जैन में हिंदू बनकर घूम रहा था जफ़र...

धोती-कुर्ता, त्रिपुंड तिलक और रुद्राक्ष…उज्जैन में हिंदू बनकर घूम रहा था जफ़र खान, वीडियो वायरल

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक मुस्लिम युवक को हिंदू पहचान बताकर घूमने के आरोप में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। घटना का वीडियो मंगलवार (17 फरवरी) को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम युवक धोती-कुर्ता, त्रिपुंड तिलक और रुद्राक्ष की माला पहने हुए था।

शुरुआत में उसने खुद को हिंदू बताया, लेकिन बाद में पूछताछ करने पर उसका नाम जफर खान सामने आया। वीडियो में वह अपना नाम जफर खान बताते हुए खुद को भगवान शिव का भक्त कहता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसके सिर में चोट आई और वीडियो में खून बहता भी नजर आया।

सूत्रों के अनुसार, बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि दूसरे राज्यों से आए कुछ जोड़े एक होटल में ठहरे हुए हैं। करीब एक घंटे तक होटल के बाहर इंतजार करने के बाद कार्यकर्ताओं ने युवक को रोका। पहचान उजागर होने के बाद वहां मौजूद एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे घेर लिया।

बताया गया है कि युवक और महिला दोनों मोहाली के रहने वाले हैं। युवक का कहना है कि वह भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आया था और महिला उसे उज्जैन लाई थी। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर, हरसिद्धि मंदिर और कालभैरव मंदिर के दर्शन किए थे।

मामले की सूचना मिलने पर नानाखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों मोहाली के निवासी हैं। महिला की उम्र 32 वर्ष है और दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। उन्होंने कहा कि महिला युवक के धर्म के बारे में पहले से जानती थी और दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

पुलिस ने दोनों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद शहर में चर्चा का माहौल है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और तथ्यों के आधार पर ही आगे कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो कल्पना और नवाचार का शक्तिशाली संगम

 

इमरान खान की सेहत पर सुनील गावस्कर और कपिल देव की अपील

जमात-ए-इस्लामी के बहिष्कार के बीच तारीक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,111फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें