29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेट“केजरीवाल रो रहा है यार…तू कहाँ रह गया": वायरल हुआ अरविंद केजरीवाल...

“केजरीवाल रो रहा है यार…तू कहाँ रह गया”: वायरल हुआ अरविंद केजरीवाल का भावुक पल

राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद कैमरे के पीछे की आवाज़ ने खींचा ध्यान

Google News Follow

दिल्ली आबकारी नीति मामले में बड़ा राहत आदेश आने के तुरंत बाद पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक भावुक क्षण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। नई दिल्ली स्थित राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सभी 23 आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया, जिसके बाद अदालत परिसर के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल भावुक हो गए।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि 2021–22 की दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण में किसी व्यापक साजिश या आपराधिक मंशा के पर्याप्त साक्ष्य नहीं पाए गए। यह मामला अगस्त 2022 में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था, जिसमें आम आदमी पार्टी सरकार पर वित्तीय नुकसान पहुंचाने और निजी खिलाड़ियों को लाभ देने के आरोप लगाए गए थे।

फैसले के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा, “मैं भ्रष्ट नहीं हूं। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं।” यह कहते हुए उनकी आवाज भर्रा गई और केजरीवाल रो पड़े। उनके साथ मौजूद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें संभाला।

वायरल हुआ पत्रकार का ऑडियो

हालांकि, इस घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा उस ऑडियो क्लिप की हो रही है, जिसमें एक पत्रकार अपने कैमरामैन से कहते सुना गया, “केजरीवाल रो रहा है यार…तू कहाँ रह गया।” दौरान केजरीवाल अपने आंसू पोंछ रहे थे और चैनल का कैमरा उस क्षण को कैद नहीं कर पाया था।

विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) जितेंद्र सिंह ने आदेश सुनाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच पर भी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि जांच ठोस साक्ष्यों की बजाय अनुमानों और एक कथित नैरेटिव पर आधारित प्रतीत होती है। साथ ही, पूर्व आरोपी रहे एक सरकारी गवाह (एप्रूवर) के बयानों पर अत्यधिक निर्भरता को लेकर भी संवैधानिक सिद्धांतों के उल्लंघन की आशंका जताई गई।

केजरीवाल और सिसोदिया के अलावा के. कविता, विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण रामचंद्र पिल्लई, दुर्गेश पाठक सहित अन्य आरोपियों को भी राहत दी गई। अदालत के इस फैसले के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है, वहीं केजरीवाल का भावुक क्षण और पत्रकार की अनजाने में रिकॉर्ड हुई टिप्पणी सोशल मीडिया पर बहस का नया विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें:

क्या सच में अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 जेट ?

‘डॉल्फिन हंटर’ INS अंजदीप नौसेना में हुई शामिल; जानिए अंजदीप से जुड़ी 7 अहम बातें

न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी होंगे मद्रास उच्च न्यायलय के नए मुख्य न्यायाधीश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें