32 C
Mumbai
Saturday, March 7, 2026
होमवीडियो गैलरीविविधाT20 विश्व कप: भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड्स,...

T20 विश्व कप: भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड्स, बुमराह से आगे निकले अर्शदीप

Google News Follow

Related

T20 विश्व कप 2026 में गुरुवार (26 फरवरी) को भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को एकतरफा मुकाबले में 72 रनों से हराया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 256 रन लगाए। यह T20 विश्व कप का दूसरा और टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मुकाबले में कुल मिलाकर 28 छक्के लगे, जो T20 विश्व कप के एक मैच में लगे तीसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने 17, जबकि जिम्बाब्वे की ओर से कुल 11 छक्के लगे।

अर्शदीप सिंह T20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। अर्शदीप T20 विश्व कप में 35 विकेट निकाल चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने 33 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के 34 विकेट के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली। वह T20 विश्व कप में जिम्बाब्वे की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिकंदर रजा के नाम था, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 82 रनों की दमदार पारी खेली थी।

शिवम दुबे ने इस मुकाबले में 2 ओवर के स्पेल में 46 रन खर्च किए। वह T20 विश्व कप में पहले दो ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शिवम ने भारत की ओर से टी20 विश्व कप का सबसे महंगा ओवर भी फेंका। उन्होंने अपने स्पेल के पहले ओवर में 26 रन खर्च किए।

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में कुल मिलाकर 440 (256+184) रन बने, जो T20 विश्व कप के एक मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 44 रन बनाए और वह नाबाद रहे।

257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें:

क्या सच में अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 जेट ?

‘डॉल्फिन हंटर’ INS अंजदीप नौसेना में हुई शामिल; जानिए अंजदीप से जुड़ी 7 अहम बातें

न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी होंगे मद्रास उच्च न्यायलय के नए मुख्य न्यायाधीश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,042फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें