27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाआफताब के बाद अब दिलदार, पत्नी के टुकड़े कर कुत्तों के बीच...

आफताब के बाद अब दिलदार, पत्नी के टुकड़े कर कुत्तों के बीच छोड़ा

दिलदार ने पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से किया शव के 12 टुकड़े।

Google News Follow

दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड से सभी लोग वाकिफ होंगे लेकिन इससे भी खौफनाक तरीके से वारदात को झारखंड में अंजाम दिया गया। दरअसल, साहिबगंज में बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मानव अंग के टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार शाम इस घटना की भनक तब लगी जब किसी शख्स ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को नोच-नोचकर खाते देखा। शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रिबिका पहाड़िन का गला रेतकर हत्या की गई। वहीं पुलिस को शव के टुकड़े शनिवार शाम को मिले। हालांकि रिबिका का सिर अब तक नहीं मिला है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझ टोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था। आखिरकार शव के टुकड़े क्यों किए, गए इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक की जांच में यही लग रहा है कि साक्ष्य छिपाने के लिए शव को काटा गया। परिवार के लोगों को भी पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं अब तक की जांच में 12 टुकड़े मिले हैं। साथ ही हथियार भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है। 

मृतका रबिता प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। जिसके बाद झगड़े से तंग आकर पट्टी ने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के टुकड़े कर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। पता यह भी चल है कि दिलदार की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी भी साथ ही रहती थी। शादी के बाद से ही घर में कलह हो रहा था, इसी वजह से महिला की हत्या की गई है। 

गौरतलब है कि दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में लिव इन में रह रहे आफताब पूनावाला ने झगड़े के बाद अपनी प्रेमिका श्रद्धा की बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन टुकड़ों को 18 दिनों तक फ्रिजर में रखा। वह धीरे-धीरे शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता रहा। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हत्याकांड में हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हो जिसकी जांच फिलहाल जारी है। 

ये भी देखें 

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब ने साकेत कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें